ईरानी सुप्रीम लीडर का इस्लामिक देशों से आह्वान.. फौरन इजराइल को बंद करें तेल, गैस और खाने की सप्लाई

Iran on Israel-Hamas War: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने बुधवार को मुस्लिम देशों से कहा है, कि वे इजरायल को भोजन और तेल का निर्यात फौरन रोक दें। खामेनेई ने राष्ट्रीय छात्र दिवस से पहले छात्रों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है, जहां उन्होंने 1979 की ईरानी क्रांति में भाग लेने वाले छात्रों की सराहना की और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने के लिए कहा।

ईरानी सुप्रीम लीडर ने यह भी कहा, कि इजरायल-हमास युद्ध में फिलिस्तीनी ही अंतिम विजेता होंगे। उन्होंने कहा, कि "अंतिम जीत, जो बहुत दूर नहीं है, वो फिलिस्तीनियों और फिलिस्तीन की होगी।"

iran supreme leader on israel hamas war

ईरानी सुप्रीम लीडर का आह्वान

खामेनेई ने कई पश्चिमी देशों में फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा, कि "गाजा में लोगों ने अपने धैर्य से मानवीय विवेक को जगाया है। यहां तक कि पश्चिमी देशों, इंग्लैंड, फ्रांस और अमेरिकी राज्यों में भी लोग बड़ी संख्या में बाहर आ रहे हैं और इज़राइल और अमेरिकी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। दुनिया में उनकी प्रतिष्ठा बर्बाद हो गई है।"

खामेनेई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, कि "4 नवंबर 1979 को अमेरिका अपमानित हुआ था। यह ईरानी राष्ट्र में लगा अमेरिका के लिए झटका था। ईरानी राष्ट्र के क्रांतिकारी आंदोलन के घातक दिनों के दौरान, शाह की पुलिस ने तेहरान विश्वविद्यालय के ठीक सामने छात्रों की हत्या कर दी। क्रांति की जीत के दस महीने बाद 4 नवंबर 1979 को छात्रों ने अमेरिकी दूतावास में प्रवेश किया, दूतावास पर कब्जा कर लिया और उस दूतावास के रहस्यों और गोपनीय दस्तावेजों का खुलासा किया।"

आपको बता दें, कि ईरानी सुप्रीम लीडर ने इस्लामिक देशों से इजराइल के 'बहिष्कार' का ऐलान उस वक्त किया है, जब सीरिया और इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमलों के बाद बाइडेन ने ईरान को अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

खामेनेई ने पिछले महीने हमास का जिक्र करते हुए कहा था, कि ईरान उन लोगों के हाथ चूमता है, जिन्होंने इजरायल पर हमला किया था। उन्होंने कई मौकों पर चेतावनी दी है, कि गाजा पर लगातार बमबारी से तेहरान युद्ध में शामिल हो जाएगा। इसने अमेरिका को युद्ध में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी भी दी है।

कतर की राजधानी दोहा में ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने मंगलवार को कहा, कि हमास के खिलाफ इजराइली युद्ध के खिलाफ ईरान समर्थिक समूहों का एकसाथ आना स्वाभाविक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+