ईरानी कपल ने कायम की मिसाल, सड़क पर गैर मर्द और औरत से गले मिलकर तोड़ रहे कानून

ईरान में इस्लामी कानूनों के तहत एक दूसरे के लिंग के लोगों का सार्वजनिक स्थानों पर गले मिलना या प्रेम का प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है। लेकिन कुछ लोग अब इन सबसे ऊपर उठकर पुराने नियम तोड़ रहे हैं।

ईरान में इस्लामी कानूनों के तहत एक दूसरे के लिंग के लोगों का सार्वजनिक स्थानों पर गले मिलना या प्रेम का प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है। ईरान में मौजूद कट्टरपंथी लोग ऐसी किसी हरकत को पश्चिमी संस्कृति के भ्रष्ट प्रभाव के रूप में देखते हैं। उनका मानना है कि ऐसे सार्वजनिक जगहों पर गले मिलने या अन्य तरीकों से प्रेम का प्रदर्शन इस्लामी समाज की नैतिकता को खत्म कर सकता है। लेकिन कुछ लोग अब इन सबसे ऊपर उठकर पुराने नियम तोड़ रहे हैं। ईरान से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर कुछ लोग गले मिलते, हाथ मिलाते और सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए नजह आ रहे हैं।

iran

इस वीडियो को ईरानी पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने ट्विटर पर शेयर किया है। मसीह अलीनेजाद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'एक महिला ने यह वीडियो ईरान के कारज से भेजा है। इस्लामिक रिपब्लिक में, लड़कियों और लड़कों को 7 साल की उम्र से अलग कर दिया जाता है। पुरुषों और महिलाओं के लिए एक-दूसरे को गले लगाना, हाथ मिलाना और पुरुषों के साथ पार्टियों में शामिल होना मना है। ये कपल सिर्फ गले मिलकर कानून तोड़ रहा है।" एक अन्य वीडियो में, दो खुले बालों वाली वाली महिलाएं, जिन्होंने हिजाब नहीं पहना है एक संकेत के सामने खड़ी थीं, जिस पर लिखा था, "एक उदास देश के लिए गले लगें।"

बतादें कि ईरान में प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यह प्रदर्शन कुर्दिश महिला महसा अमीनी की मॉरैलिटी पुलिस द्वारा प्रताड़ना के बाद हुई उसकी मौत के बाद शुरू हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक ईरान में 200 से भी अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इन प्रदर्शनों में महिलाएं, स्कूल की लड़कियां अपने हिजाब को हटाकर, बाल दिखाकर, हिजाब को आग के हवाले करके विरोध दर्ज करवा रही हैं। इन ईरानी महिलाओं को पूरी दुनिया का समर्थन मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+