Iran का 'वॉर चीफ' ढेर! Israel ने टॉप कमांडर Shadmani को मारने का किया दावा
Israel Iran War: इज़राइल और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। मंगलवार को इज़राइल की सेना ने कहा कि उन्होंने ईरान के एक बड़े सैन्य कमांडर अली शादमानी को मार गिराया है, जिन्हें ईरान का 'युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ' कहा जाता है। ये हमला ऐसे वक्त हुआ है जब कुछ दिन पहले ही इज़राइल ने अचानक हुए हमलों में ईरान के मेजर जनरल अली राशिद को भी टारगेट किया था। अली शादमानी, जो खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के नए कमांडर हैं, जो ईरान की ताकतवर अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड का हिस्सा है, उनकी मौत इस पूरे टकराव को और तेज कर सकती है। हालांकि, ईरान की तरफ से अभी तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं आई है।
Who is Ali Shadmani-कौन हैं अली शादमानी?
IDF के अनुसार, अली शादमानी ईरानी शासन के शीर्ष सैन्य कमांडर थे और उन्हें ईरान का युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ कहा जाता था। IDF ने यह भी कहा कि शादमानी ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनी के सबसे करीबी व्यक्तियों में से एक थे। शादमानी ने ईरानी सशस्त्र बलों की इमरजेंसी कमांड के कमांडर के रूप में भी सेवा की और उनके अधिकार में इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और ईरानी सेना दोनों थे। यदि अली शादमानी की मौत की पुष्टि होती है, तो यह पिछले शुक्रवार से शुरू हुए इज़राइली अभियान में मारे गए कई प्रमुख सैन्य कमांडरों में एक और महत्वपूर्ण घटना होगी। IDF ने कहा कि, उन्हें सटीक खुफिया जानकारी मिली और रातों रात एक अचानक मौका मिला जब उनकी वायु सेना ने तेहरान के केंद्र में स्थित एक कमांड सेंटर को निशाना बनाकर अली शादमानी को मार गिराया।

भारत ने तेहरान छोड़ने की अपील की
वहीं मध्य पूर्व में लगातार बिगड़ते हालात के बीच, भारत सरकार ने ईरान की राजधानी तेहरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIOs) को जल्द से जल्द शहर छोड़ने की सलाह दी है। मंगलवार को तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि जो लोग अपनी व्यवस्था से सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं, वे तुरंत तेहरान छोड़ दें।
हर किसी को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए- ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान और इज़राइल के बीच संभावित युद्ध को लेकर एक तीखी चेतावनी जारी की है, जिससे क्षेत्रीय हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'हर किसी को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए! इटली में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे ट्रम्प ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर दोबारा हमला बोलते हुए कहा,'ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिल सकते।'
ये भी पढ़ें Israel-Iran War: तेहरान में रह रहे भारतीयों को तत्काल शहर छोड़ने की सलाह, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
चीन ने भी जारी की चेतावनी
मध्य पूर्व में बिगड़ते हालात के बीच, तेल अवीव स्थित चीनी दूतावास ने भी अपने नागरिकों को तत्काल क्षेत्र से निकलने की सलाह दी है। दूतावास ने मंगलवार को जारी एक एडवाइजरी में कहा कि चीन के नागरिक जॉर्डन की ज़मीनी सीमा के माध्यम से जल्द से जल्द इज़राइल और आसपास के क्षेत्रों को छोड़ दें।
ये भी पढ़ें Israel Iran War: एक लग्जरी पार्टी और ईरान में कट्टर इस्लाम का आगमन, जानें इस्लामिक क्रांति की पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications