Israel-Iran War: तेहरान में रह रहे भारतीयों को तत्काल शहर छोड़ने की सलाह, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में लगातार बिगड़ते हालात के बीच, भारत सरकार ने ईरान की राजधानी तेहरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIOs) को जल्द से जल्द शहर छोड़ने की सलाह दी है। मंगलवार को तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि जो लोग अपनी व्यवस्था से सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं, वे तुरंत तेहरान छोड़ दें।
'शहर से बाहर सुरक्षित स्थान पर जाएं'
भारतीय दूतावास ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'तेहरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक और PIOs जो अपनी व्यवस्था से शहर छोड़ सकते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तेहरान से बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।' दूतावास ने साथ ही यह भी कहा कि जो लोग अभी तक दूतावास से संपर्क में नहीं हैं, वे तुरंत संपर्क करें और अपना स्थान व संपर्क नंबर साझा करें। तेहरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक जो अभी तक भारतीय दूतावास से संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत संपर्क करें और अपना स्थान व संपर्क नंबर दें।'

दूतावास ने संपर्क के लिए निम्नलिखित आपातकालीन नंबर साझा किए हैं
+98 9010144557
+98 9128109115
+98 9128109109
विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम शुरू किया
इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है, ताकि ईरान में फंसे भारतीयों को सहायता प्रदान की जा सके। इसके साथ ही तेहरान में भारतीय दूतावास ने भी आपातकालीन हेल्पलाइन सक्रिय कर दी है।
ये भी पढ़ें Israel Iran War: एक लग्जरी पार्टी और ईरान में कट्टर इस्लाम का आगमन, जानें इस्लामिक क्रांति की पूरी कहानी
हर किसी को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इज़राइल के बीच संभावित युद्ध को लेकर एक तीखी चेतावनी जारी की है, जिससे क्षेत्रीय हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'हर किसी को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए! इटली में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे ट्रम्प ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर दोबारा हमला बोलते हुए कहा, 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिल सकते।'
चीन ने भी जारी की चेतावनी
मध्य पूर्व में बिगड़ते हालात के बीच, तेल अवीव स्थित चीनी दूतावास ने भी अपने नागरिकों को तत्काल क्षेत्र से निकलने की सलाह दी है। दूतावास ने मंगलवार को जारी एक एडवाइजरी में कहा कि चीन के नागरिक जॉर्डन की ज़मीनी सीमा के माध्यम से जल्द से जल्द इज़राइल और आसपास के क्षेत्रों को छोड़ दें।
ये भी पढ़ें Israel-Iran War: तेहरान में तबाही की चेतावनी, ट्रम्प और चीन ने भी उठाया सख्त कदम, क्या परमाणु युद्ध करीब है?












Click it and Unblock the Notifications