Iran Pakistan: आतंकी हमले से नाराज ईरान ने पाकिस्तान को हड़काया, कहा- बॉर्डर को करो कंट्रोल वर्ना...

ईरान के सिस्तान प्रांत में शुक्रवार को पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किए गए हमले में 12 पुलिसकर्मी मारे गए थे। इरान में हाल के सालों में हुआ ये सबसे बड़ा हमला था। इस हमले के बाद ईरान ने बेहद तीखे लहजे में पाकिस्तान से आतंकी संगठनों पर नियंत्रण रखने के लिए कहा है।

ईरान ने पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान का अपनी सीमाओं पर नियंत्रण नहीं है। ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि हमारे पड़ोसियों का अपनी सीमाओं पर नियंत्रण रहे और वो अधिक सतर्कता बरते क्योंकि वे आतंकी सीमा पार से आते हैं।"

iran-warn-pakistan-after-attack

ईरान के गृहमंत्री अहमद वाहिदी ने सिस्तान-बलूचिस्तान में उस पुलिस स्टेशन और आसपास के इलाके का दौरा किया, जहां हमला हुआ था। जमीनी हालात का जायजा लेने के बाद वाहिदी ने पाकिस्तान पर नाराजगी जाहिर की।

वाहिदी ने कहा कि सिर्फ बॉर्डर ही नहीं पाकिस्तानी सरकार को पूरे देश में देखना चाहिए कि आतंकवादी समूह वहां ठिकाने स्थापित ना करें, ताकि भविष्य में इस तरह के हमलों को रोका जा सके।

ईरान में हुए हमले के लिए चरमपंथी संगठन जैश अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस संगठन को ईरान ने एक आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ये संगठन दक्षिण पूर्वी ईरान से काम करता है। ये क्षेत्र पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है।

आपको बता दें कि 15 दिसंबर के हमले के बाद ईरान में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। ईरानी गृहमंत्री के अलावा विदेश नीति समिति के सदस्य फिदाहुसैन ने भी इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने यहां तक कहा कि इस घटना के लिए हम पाकिस्तान को एक अपराधी की तरह देखते हैं क्योंकि पाकिस्तान की धरती पर ही इस तरह के सगंठन पनाह पा रहे हैं। पाकिस्तान को इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।

वहीं ईरान में हुए हमले के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने हमले की घटना पर बयान जारी करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, ईरान की सरकार और उसकी जनता के साथ खड़ा है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकवाद क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है और इसका द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सहयोग सहित सभी तरीकों से मुकाबला करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+