36 घंटे में Iran ने लिया करारा बदला! अमेरिका ने सोचा भी नहीं था ऐसा होगा हमला, सैन्य ठिकाना तबाह

Israel Iran US War: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के बाद, ईरान ने महज 36 घंटे के भीतर जवाबी कार्रवाई करते हुए सीरिया के पश्चिमी हसाका प्रांत में एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला किया। यह वारदात मध्य पूर्व में तनाव को और भी बढ़ा सकती है। ईरान की प्रमुख समाचार एजेंसी MEHR ने इस हमले की पुष्टि की है। इस हमले ने वैश्विक सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के मुद्दों को फिर से जोरदार तरीके से सामने ला दिया है।

अमेरिका-ईरान तनातनी तेज

समाचार एजेंसी MEHR ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि, सोमवार (23 जून) को सीरिया के पश्चिमी हसाका प्रांत में स्थित एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद, ठिकाने के मुख्य प्रवेश द्वार पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यह हमला क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकता है और आगे की स्थिति पर खास नजर रखी जा रही है। मेहर न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, इस हमले ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है और स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं।

Iran

ये भी पढ़ें क्या है America का सुपर बम 'बंकर बस्टर'? जिसने Iran के 60 मीटर नीचे छिपा परमाणु ठिकाना उड़ा दिया

मिडिल ईस्ट में लगातार बिगड़ रहे हैं हालात

बता दें कि, 21 जून की रात अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु केंद्रों फोर्दो, नतांज़ और इस्फहान पर सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित इस ऑपरेशन को सैन्य सफलता बताया गया, वहीं ईरान ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का गंभीर उल्लंघन करार दिया है। अमेरिका हमले के बाद युद्ध और खतरनाक मोर पर आ गई है। स्थिति लगातार बिगड़ रही है और क्षेत्र में पूर्ण युद्ध की आशंका गहरा रही है। अमेरिका, ईरान और इज़रायल के बीच यह ताज़ा टकराव अब सीधे सैन्य मोर्चे पर आ चुका है, और इसकी आग पूरे मध्य-पूर्व को अपनी चपेट में लेने की आशंका है।

ये भी पढ़ें Iran-Israel युद्ध के बीच बेगूसराय का इंजीनियर लापता, 17 जून के बाद संपर्क टूटा, मां की गुहार- बेटे को बचाइए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+