ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया, इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को कहा

तेहरान। ईरान की सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की इसी वर्ष जनवरी माह में मौत हो गई थी, जिसके बाद ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। जानकारी के अनुसार तेहरान ने इसके लिए इंटरपोल की मदद भी मांगी है। तेहरान के अटॉर्नी जनरल अली अलगासी मेहर ने डोनाल्ड ट्रंप और 35 अन्य लोगों को सुलेमानी की मौत का आरोपी ठहराते हुए इन्हें हत्या और आतंकवाद का केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हमने इंटरपोल को रेड नोटिस जारी करने को कहा है, बता दें कि किसी को गिरफ्तार करने के लिए इंटरपोल द्वारा जारी किया जाने वाला यह शीर्ष नोटिस है।

Recommended Video

    Iran ने Donald Trump की Arrest Warrant किया जारी, Interpol से मांगी मदद | वनइंडिया हिंदी
    trump

    हालांकि इस अरेस्ट वारंट से डोनाल्ड ट्रंप को किसी भी तरह का खतरा नहीं है क्योंकि यह तकरीबन असंभव है कि इंटरपोल ईरान की अपील को स्वीकार करेगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय एजेंसी होने के नाते इंटरपोल को किसी भी तरह की राजनीतिक हस्तक्षेप की अनुमति नहीं है।

    दरअसल,अमेरिका ने इराक में एयर स्ट्राइक किया था जिसमें ईरान के कुद्स फोर्स के चीफ जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। यह हमला तब किया गया था जब वह बगदाद स्थित एयरपोर्ट जा रहे थे। सुलेमानी की मौत से बिफरे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका से बड़ा बदला लेने का संकल्प लिया था। इरान की ओर से इस हमले के बाद इराक में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से हमला किया गया था। राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन में कत्यूषा रॉकेट से हमला किया गया। यह रॉकेट अमेरिकी दूतावास के नजदीक गिरे। इसके आलावा अमेरिकी एयरबेस पर भी रॉकेट दागे गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+