Iran- Israel conflict: ईरान के हमले के बीच इजराइल, जॉर्डन, इराक का हवाई क्षेत्र बंद, कई उड़ानें रद्द
Iran- Israel conflict: ईरान के हमले के बीच इजराइल के अलावा जॉर्डन, इराक ने भी अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इजराइली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घोषणा की है कि ईरान से बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले के बीच बेन गुरियन हवाई अड्डे से आने और जाने वाली सभी उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं।
इजराइल पर ईरान ने 200 बैलेस्टिक मिसाइलें दाग दीं। हमले के दौरान इजराइल, जॉर्डन और इराक ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। ऐसे में इन देशों के बीच एयर स्पेस के जरिए अब किसी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं होगी। इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्सस यानी आईडीएफ ने कहा कि ईरानी हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है और उसने ईरान की इस हरकत का जवाब देने की योजना बना ली है।

इस बीच इजराइल, जॉर्डन और इराक ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इस कारण इन देशों के आसमान में अब किसी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं होगी. वहीं, इजरायली डिफेंस फोर्सस यानी आईडीएफ ने कहा कि ईरानी हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है और उसने ईरान की इस हरकत का जवाब देने की योजना बना ली है।
वहीं ईरान का दावा है कि इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर को तबाह करने का दावा किया गया है। इससे पहले मंगलवार को ही हिजबुल्लाह ने भी दावा किया था कि उसने मोसाद हेडक्वार्टर को टारगेट किया है। हालांकि, इजराइल की तरफ से अभी तक नुकसान के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।
इरान की ओर किए गए इस हमले को पिछले हफ्ते इजरायल की लेबनान में एयरस्ट्राइक के बदले की कार्रवाई माना जा रहा है, जिसमें हिज्बुल्लाह नेता और हमास अधिकारी की मौत हो गई थी।
ईरान के ताजा हमले के दौरान बाद तेल अवीव और यरुशलम के पस कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट में बताया गया कि इजराइल में हवाई हमले के सायरन फिर से बजने लगे, जो नए मिसाइल हमलों का संकेत हैं। हालांकि, इजराइली सैन्य प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि ईरानी मिसाइल हमले के बाद बहुत कम नुकसान हुआ है। दरअसल, अटैक से पहले इजरायल आम जनता को बंकरों में छिपा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications