Iran War Update: स्पेनिश गर्लफ्रैंड संग प्राइवेट जेट में मौज उड़ा रहा ईरानी राजदूत का बेटा, वायरल हुआ Video

Iran War Update: ईरान तकरीबन दो महीने से अमेरिका और इजरायल की तरफ से छेड़ी गई जंग से जूझ रहा है। ज्यादातर टॉप लीडर्स और कमांडर्स मारे गए हैं, पूरा देश जिंदा रहने और खाने के लिए संघर्ष कर रहा है लेकिन इसी बीच एक राजनयिक के बेटे की अय्याशी का वीडियो वायरल हो जाता है। जिसमें वह इस्लामिक मूल्यों को ताक पर रख अपने गर्लफ्रैंड संग खुलेआम गुलछर्रे उड़ा रहा है।

वेनेजुएला में राजदूत थे पिता

दरअसल ईरान के एक पूर्व राजनयिक के बेटे साशा सोभानी ने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हाल ही में वह मंगलवार को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक प्राइवेट जेट से इबीसा के लिए रवाना हुए, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साशा सोभानी के पिता अहमद सोभानी, वेनेज़ुएला में ईरान के पूर्व राजदूत रह चुके हैं।

Iran War Update

इबीसा ट्रिप का वीडियो बना चर्चा का विषय

सोभानी को इबीसा 2026 के ओपनिंग वीकेंड का जश्न मनाने के लिए प्राइवेट जेट में चढ़ते हुए रिकॉर्ड किया गया। 38 साल के साशा ने अपनी स्पेनिश मॉडल गर्लफ्रेंड लॉरा नीमास को Kiss करने के बाद जेट के अंदर सोफे पर आराम करते हुए कहा, "इन सभी ब्लेसिंग्स के लिए भगवान का शुक्र है।" उन्होंने अपनी इस लग्जरी ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं।

ईरान में गंभीर आरोप, फिर भी विदेश में आलीशान जिंदगी

साशा सोभानी पर ईरान में मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध जुआ वेबसाइट चलाने के आरोप हैं और वह वहां वांछित (Wanted) बताए जाते हैं। साल 2019 में वह स्पेन चले गए थे और तब से लगातार अपनी लग्जरी लाइफ के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर पोस्ट को वायरल बना देते हैं।

सोशल मीडिया पर ग्लैमर, पार्टी और सुपरकार्स का शो

सोभानी अक्सर खुद को कम कपड़ों वाली महिलाओं, शराब और महंगी स्पोर्ट्स कारों के बीच दिखाते हैं। वह खुले तौर पर अपनी दौलत और लाइफस्टाइल को सेलिब्रेट करते हैं, खासकर ईरान सरकार की आलोचना करने के बाद। उनका असली नाम मोहम्मद-रेजा बताया जाता है और उन्होंने अपने पिता के दौर में भी बेहद आलीशान जीवन जिया था।

'रिच किड्स ऑफ तेहरान' से मिली पहचान

उनकी इस भव्य लाइफस्टाइल ने उन्हें "रिच किड्स ऑफ तेहरान" जैसे सोशल मीडिया पेज पर भी लोकप्रिय बना दिया, जहां ईरान के अमीर युवाओं की जिंदगी दिखाई जाती है। सोभानी का दावा है कि उनकी लाइफस्टाइल के कारण वह ईरानी शासन के निशाने पर आ गए और उन पर वित्तीय अपराधों के आरोप लगाए गए, जिन्हें वह गलत बताते हैं।

प्रत्यर्पण की मांग और खुद का बचाव

ईरान से भागने के बाद भी सोभानी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ दिखाते रहते हैं। साल 2021 में जब ईरान ने स्पेन से उनके प्रत्यर्पण की मांग की, तो उन्होंने स्पेनिश अखबार एल मुंडो को इंटरव्यू देते हुए कहा-
"मैं शासन की आलोचना करता हूं, वहां आजादी की कमी है। मैं उन्हें दिखाता हूं कि मैं कैसे जीता हूं और बताता हूं कि वे भी ऐसा जीवन जी सकते हैं।"

परिवार ने भी जताई नाराजगी

उनकी लाइफस्टाइल को लेकर उनके पिता अहमद सोभानी ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने फारस न्यूज एजेंसी से कहा, "मोहम्मद-रेजा मेरा बेटा है, लेकिन उसकी जीवनशैली और सोच मुझसे बिल्कुल अलग है। मैंने उसे सही रास्ते पर लाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।"

महंगे गिफ्ट और पब्लिक लाइफ से बढ़ी चर्चा

अहमद सोभानी ने माना कि तेहरान छोड़ने से पहले भी उन्होंने बेटे के व्यवहार को सुधारने की कोशिश की थी, लेकिन वह नाकाम रहे। हाल ही में लॉरा नीमास ने वैलेंटाइन डे पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें साशा ने उन्हें सफेद पोर्श कार गिफ्ट की थी। इस तरह की पोस्ट्स ने उनकी लग्जरी और विवादित लाइफस्टाइल को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+