पाकिस्‍तान के अंदर घुसकर अब इस देश ने किया सर्जिकल स्‍ट्राइक, छुड़ा ले गए अपने दो सैनिक, देखती रही पाक सेना

नई दिल्‍ली। दुनिया भर में आतंक फैलाने वाले पाकिस्‍तान पर ईरान ने सर्जिकल स्‍ट्राइक किया है। ईरान ने पाकिस्‍तान में घुसकर उसके आतंकियों को मौत के घाट उतारा है। इस सर्जिकल स्‍ट्राइक की चर्चा दुनिया भर में है। इस स्‍ट्राइक में ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने पाकिस्तान में आतंकियों के कब्जे से अपने 2 सैनिकों को मुक्त कराया है। ये सैनिक 2018 में किडनैप गए गए 12 सैनिकों में शामिल थे। अनादोलू एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान के भीतर खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। ''

surgical

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक ईरान की तरफ से की गई इस सर्जिकल स्‍ट्राइक में कई पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए हैं। ये सैनिक पाकिस्‍तानी सैनिक आतंकवादियों को कवर फायर दे रहे थे। IRGC से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ईरान के सैनिकों ने पाक के अवैध रूप से कब्जाए गए बलोचिस्तान में घुसकर जैश अल-अदल के कब्जे से अपने सैनिकों को रिहा कराया है। रेवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा जारी आधिकारिक बयान में भी इसकी पुष्टि कर दी गई है कहा गया है कि पाक के अंदर जाकर अपने सैनिकों को आजाद करा लिया है।

आईआरजीसी ने एक बयान में कहा- मंगलवार की रात सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया और जैश उल-अदल संगठन के चंगुल से अपने दोनों जवानों को छुड़ा लिया गया। इन दोनों जवानों का ढाई साल पहले अपहरण किया गया था। बयान के मुताबिक, सेना ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम दिया और वापस ईरान लौट आई। आपको बता दें कि 16 अक्टूबर 2018 को जैश उल अदल संगठन ने IRGC के 12 गार्ड्स का अपहरण कर लिया था। इन्हें बलूचिस्तान प्रांत में रखा गया था।

इसके बाद, दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने एक जॉइंट कमिटी का गठन किया था। 12 में से 5 सैनिकों को नवंबर 2018 में रिहा करा लिया गया था। इसके बाद 21 मार्च 2019 को पाकिस्तानी सेना ने 4 सैनिकों को मुक्त कराया था। जैश उल-अदल या जैश अल-अदल एक सलाफी जिहादी आतंकी संगठन है जो मुख्यतौर पर दक्षिणी-पूर्वी ईरान में सक्रिय है। यह आतंकवादी संगठन ईरान में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर कई हमले कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+