INS Shalki: श्रीलंका में चीन को ना, भारत को हां, 13 महीने में तीसरी बार कोलंबो पोर्ट पर भारतीय शिप

INS Shalki in Sri Lanka: पिछले 13 महीने के भीतर एक बार फिर भारतीय पोत आईएनएस शल्कि कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा। यहां श्रीलंका की ओर से प्रतिनिधियों के शिप के अधिकारियों को चालक दल जोरदार स्वागत किया। हालांकि श्रीलंका के चीन के जासूसी जहाजों पर पिछले एक साल से प्रतिबंध लगाया गया है। इस बीच भारत के बीच एशियाई देश के रिश्ते कायम हैं।

श्रीलंका ने चीनी जासूसी जहाजों के अपने जल क्षेत्र में प्रवेश करने और बंदरगाहों पर ठहरने पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन में भारतीय पोत के पहुंचने का सिलसिला जारी है। दरअसल, भारत उन चुनिंदा देशों में पनडुब्बियां भेजता है जिनके साथ उसके करीबी रक्षा और रणनीतिक संबंध हैं। इससे एक बात साफ हो जाती है के श्रीलंका के साथ भारत की पुराने रिश्ते लगातार कायम हैं।

INS Shalki in Sri Lanka

आईएनएस शल्की दो से चार अगस्त के लिए श्रीलंका के दौरे पर है। भारत के इस 64.4 मीटर लंबी पनडुब्बी में 40 लोगों का दल मौजूद है, जिसकी कमान कमांडर राहुल पटनायक के पास है।

मीडिया से बातचीत के दौरान पटनायक ने बताया कि कोलंबो में दौरे के दौरान श्रीलंका नौसेना कर्मियों को पनडुब्बी के परिचालन के लिए अवायरनेस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं पनडुब्बी के चालक दल के सदस्यों से देश के कुछ पर्यटक आकर्षणों का पता लगाने की भी उम्मीद है।

दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच बौद्धिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषाई संपर्क की प्राचीन विरासत है। इसके अलावा ढाई हजार सालों से भी ज्यादा पुराने संबंध हैं। ऐसे में दोनों देश अंतरराष्ट्रीय हित के प्रमुख मुद्दों पर व्यापक समझ साझा करते हैं। ऐसे में रक्षा सौदों समेत भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले द्विपक्षीय समझौते एक अलग वैश्विक महत्व रखते हैं।

भारत- श्रीलंका के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध
रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस के कमांडिंग ऑफिसर का पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल डब्ल्यूडीसीयू कुमारसिंघे से भेंट करने के अलावा श्रीलंकाई नौसेना कर्मी भी पोत का दौरा करेंगे और श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग और श्रीलंका के सुरक्षाबलों के कर्मियों का भी पनडुब्बी का दौरा करने का कार्यक्रम है। शल्कि के इस दौरे को भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत संबंधों के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+