पाकिस्तान में आटे-दाल की कीमत सुन कांप जाएगा कलेजा, इमरान राज में अवाम बेहाल

पाकिस्तान में पेट्रोल के बाद अब बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बीच चीनी, गेहूं के आटा समेत खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

इस्लामाबाद, जुलाई 17: इमरान खान सरकार ने पाकिस्तानी अवाम के मुंह से निवाला छीनने का पूरा इंतजानम कर दिया है। पाकिस्तान में महंगाई की स्थिति देखकर यकीन मानिए आपका कलेजा कांप जाएगा। पाकिस्तान में महंगाई की जो स्थिति है, उसे जानकर आप एक पल के लिए इस सोच में पड़ जाएंगे, कि भला लोग वहां सामान खरीदते कैसे होगें। लेकिन, महंगाई कम करने की बजाए इमरान खान पाकिस्तानी अवाम को फालतू के मुद्दे में उलझाए हुए हैं और अपनी गद्दी बचाए हुए हैं।

महंगाई और बढ़ाने को मंजूरी

महंगाई और बढ़ाने को मंजूरी

पेट्रोल के बाद अब पाकिस्तान में बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बीच चीनी, गेहूं के आटे समेत खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। पाकिस्तानी अखबार द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान कैबिनेट की शुक्रवार को बैठक हुई थी। जिसमें आर्थिक समन्वय समिति यानि ईसीसी ने पाकिस्तान के यूटिलिटी स्टोर्स कॉरपोरेशन (यूएससी) में चीनी, गेहूं का आटा और घी (मक्खन) की दरों में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तान में महंगाई

पाकिस्तान में महंगाई

पाकिस्तान में चीनी की थोक कीमत 68 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 85 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है और खुदरा बाजार में अब चीनी की कीमत 100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा का हो चुका है। पाकिस्तान में अब मक्खन की कीमत 170 रुपये से 260 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है और गेहूं का आटा 850 रुपये प्रति बैग से बढ़कर 950 रुपये प्रति बैग हो गया है। ये बैग पांच किलो का होता है। यानि, पाकिस्तान में आटा करीब 170 रुपये प्रति किलो से ज्यादा का हो चुका है। यूटिलिटी स्टोर्स कॉरपोरेशन द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी को और कम कर दिया गया है, जिसके बाद पाकिस्तान में रोजमर्रा की चीजों के दाम काफी ज्यादा बढ़ गये हैं।

इमरान सरकार ने और बढ़ाए दाम

इमरान सरकार ने और बढ़ाए दाम

पाकिस्तान की आर्थिक समिति ने यूएससी द्वारा सब्सिडी के प्रावधान को तर्कसंगत बनाने की बात कहते हुए तीन संशोधन को मंजूरी दी है। पाकिस्तानी अखबार द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुकाबिक पाकिस्तान के वित्त और राजस्व मंत्री शौकत तारिन ने समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी। समिति ने 2 लाख टन चीनी के आयात को मंजूरी दी है। लेकिन, पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि अभी पाकिस्तान में चीनी की कीमतों में और भी ज्यादा तेजी आएगी।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा

पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा

इससे पहले गुरुवार को इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5.40 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 2.54 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार ने हर जरूरी सामान की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा कर दिया है और लोगों के लिए आटा दाल खरीदना काफी मुश्किल हो चुका है। पाकिस्तान में अब पेट्रोल की नई कीमत 118.09 रुपये प्रति लीटर होगी, डीजल की कीमत 116.5 रुपये प्रति लीटर होगी।

मिट्टी तेल के दाम में भी बढ़ोतरी

मिट्टी तेल के दाम में भी बढ़ोतरी

इस बीच मिट्टी के तेल और हल्के डीजल तेल यानि एलडीओ की कीमतों में भी 1.39 रुपये और 1.27 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में केरोसिन तेल की नई कीमत 87.14 रुपये और एलडीओ की 84.67 रुपये होगी। राजनीतिक मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (एसएपीएम) शाहबाज गिल ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण (ओगरा) की सिफारिशों के आधार पर कीमतें नहीं बढ़ाकर जनता को 'बड़ी राहत' देने का फैसला किया है। वहीं, पाकिस्तानी अवाम का कहना है कि इमरान खान की सरकार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+