Indo-Pak Tension: ‘सिंधु हमारा दरिया है’ बिलावल ने रैली में कहा, पानी रुकने से बौखलाए शहबाज मियां
Indo-Pak Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सिंधु जल समझौते को रद्द करने का भारत का निर्णय है, जिससे पाकिस्तान नाराज है। जवाब में, पाक के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा, "पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने के किसी भी प्रयास का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।" उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान, भारत की तरफ से उठाए गए किसी भी कदम का मुकाबला करने के लिए तैयार है।
सिंधु जल समझौते पर शहबाज का बयान
शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति को प्राथमिकता देता है और बातचीत कर मुद्दे का हल निकालने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि देश अपनी अखंडता और सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा। लेकिन उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दो शब्द तक नहीं कहे। कहीं न कहीं पाकिस्तान इस बात को मानता है कि ये हमला उन्हीं की सेना ने करवाया है। साथ ही शहबाज मियां ने पाकिस्तानी आर्मी को हल्के में न आंकने की चेतावनी दी है। वो बात अलग है कि इतिहास में हुए तीन युद्धों में पाकिस्तान बुरी तरह पिटा है।

सिंधु हमारा दरिया है- बिलावल
पाकिस्तान की सरकार में मंत्री बिलावल भुट्टो ने सिंधु नदी के पास सखार में एक सार्वजनिक भाषण के दौरान कहा "सिंधु, हमारा दरिया है और हमारा ही रहेगा।" भुट्टो ने जोर देकर कहा कि या तो नदी से उनका पानी बहेगा या फिर इसे जब्त करने की कोशिश करने वालों का खून बहेगा। बिलावल का इशारा भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रही टेंशन को जंग में तब्दील करने की तरफ था।
बुरी तरह डरा हुआ है पाकिस्तान
अपने भाषण में पाकिस्तानी लोगों के साहस की तारीफ की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सेना किसी भी सीमा पर हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। भुट्टो की यह रैली सिंधु जल समझौते के निलंबन के बाद उसकी कमी को लेकर तैयार रहने के बारे में थी, जो बताता है पाकिस्तान कितना डरा हुआ है।
पाक की जनता और आर्मी में संघर्ष की आशंका
तनाव जारी रहने के कारण, दोनों देशों के लिए बातचीत में शामिल होना अभी दूर की बात नजर आ रहा है। भारत का यह दांव पाकिस्तान के लिए जो सिर दर्द बनने वाला है उसका डर उसे सताने लगा है। क्योंकि यदि जनता तक पानी कमी पहुंची तो दबाव आर्मी पर बनेगा और पाकिस्तानी जनता और आर्मी के बीच संघर्ष होने की संभावना है।
आपके हिसाब से भारत को पाकिस्तान पर क्या कार्रवाई करना चाहिए हमें कॉमेंट में जरूर बताएं












Click it and Unblock the Notifications