Indo-Pak Tension: पाकिस्तान छोड़कर भागा पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर का परिवार, देखें कहां गए सभी
Indo-Pak Tension: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच कथित तौर पर अपने परिवार को विदेश भेज दिया है। सूत्रों से पता चलता है कि कई उच्च पदस्थ पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने भी अपने परिवारों को यूरोपीय देशों में भेज दिया है। हालाँकि, ये दावे अभी भी अपुष्ट हैं। माना जा रहा है कि कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुआ आतंकवादी हमला असीम मुनीर के भड़काऊ बयानों से प्रभावित था।
आसिम मुनीर को सता रहा एक और बंटवारे का डर
डिफेंस एकसपर्ट्स इस हमले के पीछे मुख्य साजिशकर्ता के रूप में आसिम मुनीर को देखते हैं। उनका मानना है कि 1971 के विभाजन के बाद से पाकिस्तान एक और संभावित बंटवारे के करीब पहुंच रहा है, जो कि बलूचिस्तान और पाकिस्तान के रूप में सामने आ सकता है। जिसमें कश्मीर के पहलगाम में पैदा किया तनाव कई मुद्दों से ध्यान भटका सकता है, और पहलगाम की घटना इसे हासिल करने के लिए एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखी जा रही है। आसिम मुनीर ने कथित तौर पर अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए हमले की साजिश रची, लेकिन अब उसे भारत की प्रतिक्रिया का डर है।

पाकिस्तान आर्मी का क्या है प्लान?
पाकिस्तानी सेना भारत के साथ किसी भी तरह की जंग से बचती दिख रही है, चूंकि आग उनकी तरफ से लगाई है इसलिए डर भी उन्हें ही सता रहा है। इसीलिए पाकिस्तान भारत की जवाबी कार्रवाई को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता चाहता है। सनद रहे कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है। एलईटी के एक वरिष्ठ कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने इस हमले की साजिश को रचा है। हालांकि उसने एक वीडियो बयान के माध्यम से इन आरोपों का सार्वजनिक रूप से खंडन किया है। जिसे कोई भी मानने को तैयार नहीं है।
कश्मीर के रोजगार को निशाना बनाने की साजिश
पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया यह हमला कश्मीर की शांति को भंग करने और पर्यटन उद्योग को नुकसान पहुंचाने की नियत से किया है। सालों से, पाकिस्तानी सेना कश्मीर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए कोशिशें कर रही है। असीम मुनीर द्वारा किया गया यह हमला कश्मीर को एक बार फिर अस्थिर दिखाने का लक्ष्य रखता है।
दिल्ली में हुई बैठक का सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बात पर जोर दिया कि सीमा पार आतंकवाद एक बड़ी चिंता बनी हुई है। बैठक में असीम मुनीर के हालिया भाषण का जिक्र किया गया जिसमें उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान की 'गले की नस' बताया था और दो राष्ट्र सिद्धांत को दोहराया था।
आसिम मुनीर ने क्या बयान दिया था?
16 अप्रैल को जनरल मुनीर ने टिप्पणी की, "हमारे पूर्वजों का मानना था कि हम जीवन के हर पहलू में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है। हमारे रीति-रिवाज अलग हैं... यही दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव थी।" इस तरह के बयानों ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। दोनों देशों के बीच जटिल जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जबकि इस्लामाबाद पहलगाम की घटना में उसका हाथ होने से इनकार करता है, भारतीय अधिकारियों और एक्सपर्ट्स के बीच इसकी सेना की भूमिका के बारे में संदेह बना हुआ है।
आपके हिसाब से भारत को पाकिस्तान पर क्या कार्रवाई करना चाहिए हमें कॉमेंट में जरूर बताएं












Click it and Unblock the Notifications