Masood Azhar: भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर को पाकिस्तान में पड़ा दिल का दौरा?
एक बड़ी खबर पाकिस्तान से हैं, कहा जा रहा है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक मसूद अजहर को दिल का दौरा पड़ा हैष
इस मेडिकल इमरजेंसी के बाद, उसे तुरंत अफगानिस्तान से पाकिस्तान ले जाया गया और अब कराची के एक सैन्य अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

मालूम हो कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक है। 1968 में जन्मे अजहर दशकों से आतंकवाद की दुनिया का कुख्यात नाम है। उसने जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना की, जो कई हाई-प्रोफाइल हमलों के लिए जिम्मेदार संगठन है।
यह समूह अपने व्यापक नेटवर्क और संचालन के कारण दुनिया भर के लिए चुनौती बना हुआ है। कथित तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में ये सक्रिय हैं।
अफ़गानिस्तान के खोस्त प्रांत में अज़हर की गिरफ़्तारी और उसके बाद उसके स्वास्थ्य संकट ने एक बार फिर उसकी गतिविधियों और पाकिस्तान के भीतर उसे मिलने वाले समर्थन को सुर्खियों में ला दिया है। पाकिस्तान पर अक्सर आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने का आरोप लगाया जाता रहा है, इस आरोप को उसने बार-बार नकारा है लेकिन हर बार वहीं से अजहर मसूद की खबर आती है, जिसके कारण एक बार फिर पाकिस्तान सवालों के घेरे में है।












Click it and Unblock the Notifications