अमेरिका में वाटरफॉल के पास सेल्फी ले रही थी भारतीय महिला, अचानक पैर फिसला और चली गई जान

नई दिल्ली। सेल्फी कैमरे के ईजाद के बाद से हजारों ऐसे केस सामने आ चुके हैं, जब सेल्फी लेने की स्टंटबाजी और क्रेज में लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया है। ऐसी ही एक ताजा दुर्घटना एक भारतीय महिला के साथ अमेरिका में हुआ है, जहां उसकी मौत अमेरिका में अटलांटा के निकट स्थित एक वाटरफॉल के पास सेल्फी लेने के चक्कर में हो गई।

selfie

महिला फैन्स के साथ वाटरफॉल को एक सेल्फी में कैद करना चाहती थी

महिला फैन्स के साथ वाटरफॉल को एक सेल्फी में कैद करना चाहती थी

दरअसल, दुर्घटना की शिकार हुई महिला फैन्स के साथ वाटरफॉल को एक सेल्फी में कैद करना चाहती थी, लेकिन अचानक पैर फिसलने से उसको अपनी जान गंवानी पड़ गई। मृतका के शव को अब भारत वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनाक्रम में उसके माता-पिता काफी हैरान हैं। घटना की खबर मिलने के बाद कमला के पैतृक गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है।

भारतीय महिला की पहचान पोलवरापु कमला के रूप में हुई है

भारतीय महिला की पहचान पोलवरापु कमला के रूप में हुई है

दुर्घटना में डूबने से मरी भारतीय महिला की पहचान पोलवरापु कमला के रूप में हुई है, जो अटलांटा में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद परिवार के साथ वहां स्थित बाल्ड रिवर फॉल्स देखने चली गई, लेकिन इसी दौरान सेल्फी लेने के क्रेज में कथित तौर पर उसका पैर फिसला और वह वाटरफॉल में गिर गई। आनन फानन में वाटरफॉल से महिला का रेस्क्यू कर लिया, लेकिन बेहोश हालत में मिली महिला को तमाम प्रयासों के बाद बचाया नहीं जा सका।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एमएस के लिए अमेरिका गई थी मृतका

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एमएस के लिए अमेरिका गई थी मृतका

27 वर्षीय मृतका कृष्णानगर जिले के गुडलावल्लेरू निवासी बताई जाती है, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमएस की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थी, जहां एमएस की पढ़ाई करने के बाद वह नौकरी भी कर रही थी। ओहयो स्थित मेफील्ड हाइट्स में रहने वाली कमला गत शनिवार को अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ अट्लांटा के निकट वाटरफॉल पर घूमने गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+