गोपालगंजः बंदूक को सिर पर सटाकर ले रहा था सेल्फी तभी चल गई गोली, हो गई मौत

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 17 साल के लड़के ने सेल्फी लेने के दौरान अपने ही सिर में नजदीक से गोली मार ली। गोली लगने के बाद किशोर तुरंत जमीन पर गिर गया, जिसे परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम हिमांशु कुमार है। वह मांझागढ़ के इमिलिया निवासी ओमप्रकाश सिंह का पुत्र था।

gopalganj boy shot dead during selfie with gun

जानकारी के मुताबिक, वह राजस्थान के कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था और लॉकडाउन में घर आया हुआ था। मांझागढ़ पूर्वी के मुखिया रंजन सिंह ने बताया कि हिमांशु घर में रखे लाइसेंसी पिस्तौल को अपने सिर पर रख कर सेल्फी ले रहा था। सेल्फी लेने के दौरान ही फायरिंग हो गई और गोली उसके सिर के आरपार हो गयी।

इसके बाद वह वहीं जमीन पर गिर गया। बाद में परिजनों को पता चला तो आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के पड़ोसी और पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय ने बताया कि घर में लाइसेंसी हथियार रखा हुआ था।

सूचना मिली है कि ओमप्रकाश सिंह के लड़के ने गोली मारकर सुसाइड कर ली है। लड़का राजस्थान में पढ़ता था और वह हाल के दिनों में घर आया हुआ था। क्या मामला है, इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा। इस बीच मांझागढ़ पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है। मांझागढ़ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि उन्हें गोली मारकर सुसाइड करने की सूचना मिली थी। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+