ट्रंप ने 13 साल बाद इंडियन सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला को दिलाई अमेरिकी नागरिकता, कही ये बात
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में एक भारतीय सॉफ्टवेयर महिला इंजीनियर को अमेरिका की नागरिकता दी। नागरिकता देने के दुर्लभ समारोह की अध्यक्षता की जिसमें भारत के एक सॉफ्टवेयर डेवलपर समेत पांच आव्रजकों को अमेरिकी नागरिकता की शपथ दिलाई गई। ट्रंप ने इस मौके पर कहा कि इन आव्रजकों का "शानदार देश" में स्वागत है जहां हर नस्ल, धर्म और रंग के लोग हैं। ट्रंप ने एक कार्यक्रम में उन्हें सिटिजन सटिफिकेट सौंपा। महिला का नाम सुधा सुंदरी नारायणन है।

पांच देश के नागरिकों को मिली नागरिकता
व्हाइट हाउस में हुए इस नेशनल कन्वेंशन में पांच देशों - भारत, बोलिविया, लेबनान, सूडान और घाना के नागरिकों को सदस्यता दिलवाई गई। बताया जा रहा है कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कानूनी रूप से इमिग्रेशन को अपना सपोर्ट दिखाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। ट्रंप ने कार्यक्रम में सुंदरी नरायणन को अमेरिका की नागरिकता दिलाई। उन्हें एक प्रतिभाशाली सॉफ्टवेयर डेवलपर भी बताया। उन्होंने कहा कि नारायणन अपने पति के साथ अमेरिका में पिछले 13 साल से हैं। फोटो-सोशल मीडिया

सुधा 13 वर्ष पहले अमेरिका आईं थीं
अमेरिकी गृह सुरक्षा के कार्यवाहक मंत्री चाड वुल्फ ने इन सभी नागरिकों को निष्ठा की शपथ दिलाई। ट्रंप ने कहा, हमारे महान अमेरिकी परिवार में पांच बेहद शानदार नये सदस्यों का स्वागत करते हुए अमेरिका आज आनंदित है। आप इस धरती के महानतम राष्ट्र के साथी नागरिक हैं। इस कार्यक्रम में ट्रंप ने पांच नये नागरिकों के नाम और उनके कुछ ब्योरे पढ़कर सुनाए। राष्ट्रपति ने कहा सुधा, भारत में जन्मीं 'अभूतपूर्व सफल महिला' हैं जो 13 वर्ष पहले अमेरिका आईं थीं। उन्होंने कहा, सुधा प्रतिभाशाली सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं और वह और उनके पति दो खूबसूरत, शानदार बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। आपका बहुत शुक्रिया और बधाई। शानदार काम। सुधा को ट्रंप ने उनकी नागरिकता का प्रमाण-पत्र सौंपा।

कन्वेंशन सेशन में ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने भी लिया हिस्सा
कन्वेंशन सेशन में ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने भी हिस्सा लिया। मेलानिया भी अमेरिका में एक इमिग्रेंट हैं। वह मूल रूप से स्लोवेनिया की हैं। मेलानिया ने बताया कि उन्होंने सिटीजन टेस्ट के लिए पढ़ाई की थी। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से वह एक अमेरिकी नागरिक बन पाईं। बता दें कि, ट्रंप का हमेशा से अवैध इमिग्रेशन के खिलाफ सख्त रुख रहा है। 2016 के चुनावों में उन्होंने इसे मुद्दा बनाया था।
-
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications