भारतीय मूल के आदमी ने अमेरिकी लड़की से फ्लाइट में की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लास वेगास से डेट्रोइट तक की फ्लाइट में 22 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय मूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। लड़की ने 34 वर्षीय प्रभु राममूर्ति पर आरोप लगाया है कि जब वो सो रही थीं तब शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूते हुए अपनी उंगलियां उनकी पैंट के अंदर डालीं।

Sexual Assault

नई दिल्ली। लास वेगास से डेट्रोइट तक की फ्लाइट में 22 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय मूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। लड़की ने 34 वर्षीय प्रभु राममूर्ति पर आरोप लगाया है कि जब वो सो रही थीं तब शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूते हुए अपनी उंगलियां उनकी पैंट के अंदर डालीं।

लड़की के प्राइवेट पार्ट्स को छुआ

लड़की के प्राइवेट पार्ट्स को छुआ

लड़की ने कहा कि जब उसने अपनी आँखें खोलीं तो आरोपी ने उसे छूना बंद कर दिया। खिड़की वाली सीट पर बैठी लड़की जब नींद से जागी तो उसने देखा कि उसकी शर्ट और पैंट के बटन खुले हुए हैं और शख्स के हाथ उसके प्राइवेट पार्ट्स में हैं। अंग्रेजी मीडिया के मुताबिक पीड़ित लड़की ने तुरंत फ्लाइट अटेंडेंट से उसकी शिकायत की जिसके बाद फ्लाइट लैंड करते ही वेन काउंटी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया।

गुमराह करने को आरोपी ने कहा, नींद में था

गुमराह करने को आरोपी ने कहा, नींद में था

आरोपी ने कबूल किया है कि उसने बगल में बैठी लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने कहा कि वो फ्लाइट के दौरान सो रहा था और उसे नहीं मालूम कि नींद में उसका हाथ कहां चला गया। उसने ये भी कहा कि लड़की उसके करीब सो गई थी।

कोर्ट में पेश किया गया

कोर्ट में पेश किया गया

बाद में एफबीआई एजेंट के सामने उसने अपने सभी घिनौने काम कबूल लिए। उसने कहा कि शायद उसने लड़की की ब्रा खोली और उसके ब्रेस्ट्स भी छुए। प्रभु राममूर्ति ने ये भी कबूला कि उसने लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में को छुआ था। राममूर्ति को बुधवार को अमेरिका की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+