Ajay Banga: वर्ल्ड बैंक के नए चीफ बने भारतीय मूल के अजय बंगा, 5 साल का होगा कार्यकाल
World Bank president Ajay Banga: अजय बंगा पहले भारतीय-अमेरिकी और अमेरिकी सिख समुदाय से विश्व बैंक को लीड करने वाले शख्स बन गए हैं।

भारतीय मूल के अजय बंगा को विश्व बैंक प्रमुख चुना गया है। विश्व बैंक की 25 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को अध्यक्ष के रूप में चुना है। अजय बंगा भारतीय मूल के पहले शख्स हैं, जिन्हें वर्ल्ड बैंक के मुखिया का पद मिला है।
पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना
Recommended Video
वर्ल्ड बैंक के नए चीफ का कार्यकाल पांच साल का होगा, जो कि 2 जून से प्रभावी होगा। बता दें कि बंगा को फरवरी के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस पद के लिए नॉमिनेट किया था। अजय बंगा अब वर्ल्ड बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास का कार्यभार संभालेंगे।
डेविड मलपास का संभालेंगे पद
अजय बंगा विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास की जगह लेंगे, मलपास अपने कार्यकाल पूरा होने से एक साल पहले ही जून में पद छोड़ने देंगे। ट्रम्प प्रशासन के दौरान एक अर्थशास्त्री और पूर्व अमेरिकी ट्रेजरी अधिकारी डेविड मलपास को बदलने के लिए अजय बंगाल ही एकमात्र दावेदार थे।
भारत में जन्मे पहले शख्स
ऐसे में इस पद को पाने के बाद अजय बंगा पहले ऐसे शख्स बने हैं, जो कि भारत में जन्मे, भारतीय-अमेरिकी और सिख समुदाय से हैं। 63 साल के अजय बंगा, एक भारतीय-अमेरिकी हैं, जो कि इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के पद पर है।
पुणे में जन्मे, IIM से पासआउट
महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे अजय बंगा 2007 से अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग हैदराबाद पब्लिक स्कूल से की थी। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा सेना में अफसर थे और उस वक्त हैदराबाद में ही तैनात थे। स्कूल के बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बैचलर डिग्री ली और फिर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अहमदाबाद (IIM) से एमबीए की डिग्री ली। अजय बंगा को साल 2016 में भारत सरकार ने चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से भी सम्मानित किया था।












Click it and Unblock the Notifications