Shocking! US में भारतीय मूल के फेसबुक के पूर्व अधिकारी ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, जुड़वां बच्चों की भी मौत
Indian-origin ex-Meta employee kills wife: अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर सनसनी फैला दी है, वहीं उसके दो बच्चों की मौत भी संदिग्ध है और फिलहाल जांच की जा रही है, कि बच्चों की मौत में भी आरोपी का हाथ है या नहीं।
ये मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है, जहां एक घर में चार लोगों के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी, जिसकी जांच में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, ये चारों शव एक ही परिवार के हैं।

पुलिस जांच में दावा किया गया है, कि पिता, जो पूर्व मेटा कर्मचारी था, हत्या में उसी का हाथ था। मृतकों की पहचान केरल के मूल निवासी आनंद सुजीत हेनरी (42), उनकी पत्नी एलिस प्रियंका (40) और उनके जुड़वां बच्चे नूह और नीथन (4) के रूप में की गई है।
सैन फ्रांसिस्को पुलिस अधिकारियों के बयान के अनुसार, 12 फरवरी को सैन मेटो पुलिस अधिकारियों को अल्मेडा डी लास पुलगास के 4100 ब्लॉक में भेजा गया था। जब अधिकारी घर में दाखिल हुए, तो उन्होंने अंदर एक जोड़े और उनके जुड़वां बच्चों को मृत पाया।
दो बच्चों की मौत पर सस्पेंस गहराया
जांच रिपोर्ट में कहा गया है, कि "मृतकों के नजदीकी रिश्तेदारों को इस घटना की सूचना दे दी गई है और मृतकों के दोनों बच्चों की भी मौत की पुष्टि हो गई है। मृतकों की पहचान उंगलियों के निशान के माध्यम से की गई है और बच्चों की पहचान भी पारिवारिक बैकग्राउंड के आधार पर की गई है।"
बयान में कहा गया है, कि "जांच में पाया गया कि हेनरी और बेंज़िगर दोनों की मौत बंदूक की गोली से हुई। पुलिस ने कहा कि आनंद हेनरी की पहचान मुख्य संदिग्ध के रूप में की गई है।"

बयान में आगे कहा गया है, कि "हेनरी के पास कानूनी रूप से रजिस्टर्ड एक 9 मिमी हैंडगन था, जो उनके बाथरूम के फर्श पर मिला है, जहां दोनों वयस्कों के शव थे। हमारी जांच से पता चलता है, कि आनंद सुजीत हेनरी ने कई राउंड गोली अपनी पत्नी पर चलाई थी, लेकिन नाबालिग बच्चों को भी गोली नहीं लगी थी, जिससे उनकी मौत संदिग्ध बनी हुई है।"
बयान में ये भी कहा गया है, कि "बच्चों के शरीर पर जख्म के कोई निशान नहीं मिले हैं।"
इसी तरह की एक घटना में, पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी राज्य मैसाचुसेट्स में एक धनी भारतीय मूल के जोड़े और उनकी किशोर बेटी को उनकी हवेली में मृत पाया गया था। बाद में, यह पता चला था, कि पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications