श्रीलंका की स्थिति और हुई खराब, भारतीय अधिकारी पर हुआ हमला, उच्चायोग ने दी ये चेतावनी
कोलंबो, 19 जुलाईः आर्थिक संकटों का सामना कर रहे श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफा देने के बाद देश में एक बार फिर से आपातकाल लग गया है। इसी बीच, श्रीलंका में तैनात एक भारतीय अधिकारी पर हमले का मामला सामने आया है। इस भारतीय अधिकारी की पहचान विवेक वर्मा के रूप में हुई है। विवेक वर्मा भारतीय वीजा सेंटर के निदेशक हैं। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट करके बताया कि बीती रात कोलंबो के पास विवेक वर्मा पर यह बिना किसी कारण के हमला किया गया है।

भारतीय उच्चायोग ने कहा कि हमारे अधिकारियों ने विवेक वर्मा से मुलाकात की है। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इस पूरे मामले को श्रीलंका के साथ उठाया गया है। उच्चायोग ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच रिश्ते हमेशा से ही बहुत स्नेहपूर्ण और दोस्ताना रहे हैं। भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका स्थित भारतीय नागरिकों से हालात से अलर्ट रहने को कहा है। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि देश के वर्तमान स्थितियों को देखते हुए भारतीय नागरिक सचेत रहें। परिस्थितियों को देखते हुए ही अपनी यात्राएं करें। भारतीय उच्चायोग ने इस घटना को लेकर ट्वीट भी किया। भारतीय उच्चायोग ने अपने ट्वीट में कहा कि उसके अधिकारियों ने सुबह भारतीय नागरिक और भारतीय वीजा केंद्र के निदेशक विवेक वर्मा से मुलाकात की जो सोमवार रात कोलंबो के पास बेवजह किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।
श्रीलंका का सबसे बड़ा मददगार बना भारत, चीन ने मुंह फेरा, जापान ने बनाया ये बहाना
एक अन्य ट्वीट में उच्चायोग ने कहा कि 'भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। मौजूदा स्थिति में, श्रीलंका में भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे नवीनतम घटनाओं के बारे में जागरूक रहें और हालात के हिसाब से आवाजाही और अन्य गतिविधियों की योजना बनाएं। आवश्यकता पड़ने पर आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।' गौरतलब है कि बीते कई महीने से भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका आर्थिक व राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। इस संकट को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत की नजर श्रीलंका के पूरे हालात पर है।












Click it and Unblock the Notifications