मालदीव में प्रेस की आजादी पर हमला, दो भारतीय पत्रकार गिरफ्तार
नई
दिल्ली। मालदीव में जारी संकट के बीच दो भारतीय पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही पत्रकार एएफपी न्यूज एजेंसी के लिए काम करते हैं। एनएनआई के मुताबिक मालदीव में अमृतसर के मनी शर्मा और भारतीय मूल के ब्रिटिश पत्रकार आतिश रावजी पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
आपको
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश न मानते हुए राष्ट्रपति यामीन ने मालदीव में आपातकाल की घोषणा कर दी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस अब्दुल्ला सईद और जज अली हमीद को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद अब दो पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी को लेकर मालदीव के सांसद अली जहीर ने कहा है कि अब यहां प्रेस भी आजाद नहीं है। पहले टीवी चैनल बंद करवाया गया और अब पत्रकार गिरफ्तार किए गए। उन्होंने फौरन ही दोनों पत्रकारों की रिहाई की मांग की और देश में लोकतंत्र बहाल करने की अपील की।











Click it and Unblock the Notifications