छात्रा की मौत के बाद हंसने वाले पुलिसकर्मी की हरकत पर भारत सरकार नाराज, यूएस अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा
अमेरिका के सिएटल शहर में 23 जनवरी को पुलिस की गाड़ी से टक्कर के बाद जाह्नवी कुंडला नामक भारतीय छात्रा की मौत हो गई थी। इस मामले में सिएटल पुलिस विभाग ने घटना का वीडियो जारी किया था, जिसमें टक्कर मारने वाला पुलिस अधिकारी को छात्रा की मौत का मजाक बनाते हुए देखा गया।
इस विचलित करने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद भारत सरकार ने भी प्रतिक्रिया दी है। भारत सरकार ने इस मामले में अमेरिका से गहन जांच की मांग की है। सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत ने सड़क दुर्घटना में कंडुला की मौत होने की घटना से निपटने के तरीके को 'बेहद परेशान' करने वाला बताया है।

मिशन ने एक्स पर लिखा है, 'हमने इस दुखद मामले में शामिल लोगों के खिलाफ गहन जांच और कार्रवाई के लिए सिएटल और वाशिंगटन राज्य के स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ वाशिंगटन डीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इस मामले को दृढ़ता से उठाया है।' इसने कहा, 'वाणिज्य दूतावास और दूतावास सभी संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेंगे।'
सोमवार को सिएटल पुलिस विभाग ने अधिकारी जेनियल ऑडिरेर के बॉडी कैमरे का वीडियो फुटेज जारी किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब यह घटना घटी तब ऑडिरेर ने अपना बॉडी कैमरा ऑन रखा था। इस वीडियो में दोषी पुलिसकर्मी हादसे के बाद हंसता हुआ नजर आ रहा था।
इस वीडियो में सिएटल पुलिस ऑफिसर्स गिल्ड के उपाध्यक्ष केविन डेव को गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी वाहन चलाते समय फोन कॉल में व्यस्त था। वीडियो फुटेज में वाहन चलाते समय उसे किसी से फोन पर बात करते हुए सुना गया।
केविन डेव को फोन पर बात करते हुए कहता है, "वह मर चुकी है।" साथ ही वह यह कहकर हंसने लगता है। पीड़ित की ओर देखकर पुलिसकर्मी ने कहा कि यह एक आम लड़की है। उसकी कुछ खास कीमत नहीं है। ऑडरर ने हंसते हुए कहा, 'हां, सिर्फ 11 हजार डॉलर रुपये दे देंगे।'
आपको बता दें कि इसी साल 23 जनवरी को जाह्नवी को साउथ लेक यूनियन में डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ और थॉमस स्ट्रीट के चौराहे पर पुलिस कार ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद जाह्नवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
जाह्नवी मूलत: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की रहने वाली थी और इंफॉर्मेशन सिस्टम में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए सिएटल गई थी। इसी साल दिसंबर में जाह्नवी की पढ़ाई पूरी होनी थी।












Click it and Unblock the Notifications