लंदन में तिरंगे के समर्थन में जुटे भारतीय, खुलकर किया खालिस्तान का विरोध
खालिस्तान के खिलाफ लंदन में एकजुट हुए भारतीय नागरिक। हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगे का किया सम्मान। भारतीय नागरिकों के साथ लंदन की पुलिस ने भी किया डांस।

युनाइटेड किंगडम में जिस तरह से तरह से भारतीय हाई कमीशन पर तिरंगे का अपमान हुआ और खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगा हटाकर खालिस्तानी झंडा लगाया उसके बाद से यहा तिरंगे के पक्ष में कई स्थानीय भारतीय लोग खड़े हो रहे हैं और खालिस्तान का विरोध कर रहे हैं। भारतीय समुदाय के लोग लंदन में बड़ी संख्या में भारतीय हाई कमीशन के सामने इकट्ठा हुए। ये लोग अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर आए और भारत के पक्ष में एकजुट दिखे। अहम बात यह है कि जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में भारतीय यहां इकट्ठा हुए और भारतीय झंडे के समर्थन में एकजुटता दिखाई उसे यहां मौजूद पुलिस का भी समर्थन प्राप्त हुआ। भारतीय लोगों के साथ ब्रिटेन के पुलिसकर्मी भी डांस करते हुए नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications