श्रीलंका की नौसेना की गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे घायल, MEA का एक्शन, Sri Lanka के उच्चायुक्त तलब
श्रीलंका की नौसेना की गोलीबारी के चलते भारत को नुकसान हुआ है। तट पर पांच भारतीय मछुआरे इस फारयरिंग के चलते घायल हुए हैं। ऐसे में विदेश मंत्रालय ने कड़ी टिप्पणी की और औपचारिक विरोध दर्ज करते हुए भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया है।
मंगलवार तड़के डेल्फ़्ट द्वीप के निकट श्रीलंकाई नौसेना द्वारा उन पर की गई गोलीबारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने श्रीलंकाई नौसेना की इस कार्रवाई को 'अस्वीकार्य' बताया।

ताजा बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा, "आज सुबह तड़के डेल्फ़्ट द्वीप के निकट 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी...नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।"
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा भारतीय मछुआरों पर फायरिंग अस्वीकार्य है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उसी जहाज पर सवार तीन और मछुआरों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से मुलाकात की है और हर संभव मदद कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा, "नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को आज सुबह विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।"
इसके अतिरिक्त, कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने इस मामले को श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है। विदेश मंत्रालय के बयान में आगे कहा गया है, "भारत सरकार ने हमेशा आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मछुआरों से संबंधित मुद्दों को मानवीय और मानवतावादी तरीके से निपटाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications