Khalistani protest: कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों के उत्पात के बाद भारतीय राजदूत का कार्यक्रम रद्द

देश-विदेश से कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अमृतपाल सिंह के पक्ष में खालिस्तानी समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको देखते हुए भारतीय दूत ने कनाडा में अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

canada sanjay kumar verma

Image: File

भारत में लगातार चार दिनों से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। अमृतपाल सिंह रूप बदल-बदलकर भागा-भागा फिर रहा है। इस दौरान अमृतपाल सिंह के 100 से भी अधिक समर्थकों को हिरासत में लिया जा चुका है। अमृतपाल के समर्थन में कई देशों में खालिस्तानी समर्थक विरोध प्रदर्शन करने में जुट गए हैं। ऐसे में खालिस्तान समर्थकों के हिंसक विरोध के बाद सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय दूत ने कनाडा में अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को रविवार को ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में कनाडा जाना था और यह उनकी पहली यात्रा थी। उनके स्वागत के लिए ताज पार्क कन्वेंशन सेंटर सरे में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कनाडाई ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क समाचार ग्लोबल न्यूज ने बताया कि सुरक्षा कारणों से इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

इस अवसर पर भारतीय मूल के पत्रकार समीर कौशल, जो विरोध प्रदर्शन को कवर करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर गए थे, उन पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। पत्रकार और एएम600 शेर ई पंजाब रेडियो के समाचार निदेशक कौशल ने कहा कि जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में लोग विरोध कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं है। कौशल ने बताया कि वह एक पत्रकार हैं और वह आयोजकों से बात करने आए हैं तो वहां कुछ लोगों ने उनको घेर लिया।

जब उन्होंने खुद को एक पत्रकार के रूप में पेश किया तो पूरी भीड़ उनपर भड़क गई। उन्होंने कहा, "लगभग 50 से 60 युवा, वे मेरे चारों ओर जमा हो गए। उन्होंने एक घेरा बनाया, उन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, और वे बस मुझे धक्का दे रहे थे और मुझे धमका रहे थे और मुझे मेरी मातृभाषा में गालियां दे रहे थे। इस दौरान पुलिस ने मुझे देखा और उन्होंने मुझे भीड़ से बाहर निकाला और कहा, आपको अपनी सुरक्षा के लिए यह स्थान छोड़ दें क्योंकि हम आपको यहां सुरक्षा नहीं दे सकते।"

आपको बता दें कि हाल में कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। इस दौरान कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की है। पिछले सितंबर में, विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कनाडा में भारतीयों के खिलाफ घृणा अपराधों के बढ़ने और भारत विरोधी गतिविधियों की निंदा करते हुए कड़ी भाषा में अपनी चिंता व्यक्त की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+