भारतीय दूतावास यूक्रेन में फिर से कामकाज शुरू करेगा, रूसी हमले के कारण हुआ था बंद

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण कीव में भारतीय दूतावास का काम रोकना पड़ा था। लेकिन अब एक बार फिर से भारतीय दूतावास यूक्रेन की राजधानी कीव में अपना कामकाज शुरू करेगा।

कीव, 13 मईः रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण कीव में भारतीय दूतावास का काम रोकना पड़ा था। लेकिन अब एक बार फिर से भारतीय दूतावास यूक्रेन की राजधानी कीव में अपना कामकाज शुरू करेगा। बीते 13 मार्च को राजधानी कीव में भारतीय दूतावास बंद कर दिया गया था और अस्थायी तौर पर पोलैंड की राजधानी वरसा से काम कर रहा था। लेकिन अब भारत सरकार ने 17 मई से कीव में फिर से भारतीय दूतावास खोलने का फैसला किया है।

Indian Embassy

भारत सरकार ने इससे पहले जानकारी दी थी कि रूसी हमलों के कारण भारतीय दूतावास को पोलैंड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके के कुछ दिनों बाद युद्ध प्रभावित यूक्रेन में अपने नागरिकों के लिए दूतावास की तरफ से नई एडवाइजरी में मदद के लिए 24 घंटे का व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था। इस बीच विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि आगामी 17 मई से भारत एक बार फिर से यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने दूतावास का परिचालन शुरू करेगा।

कीव में भारतीय दूतावास को फिर से शुरू करने का निर्णय कई पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन की राजधानी में अपना मिशन दोबारा खोलने के फैसले के बीच आया है। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में बताया था कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने जनवरी 2022 में भारतीयों के लिए रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू किया और इसके तहत करीब 20,000 भारतीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+