जानिए कौन हैं गौतम राघवन, जो तय करेंगे व्हाइट हाउस में कौन करेगा काम, बाइडेन के हैं बेहद करीबी

गौतम राघवन ने रक्षा विभाग, 2008 के ओबामा प्रशासन के दौरान डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के लिए भी काम किया। इसके साथ ही उन्होंने ओबामा प्रशासन के दौरान भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

वॉशिंगटन, दिसंबर 12: व्हाइट हाउस के सभी प्रमुख ओहदों पर भारतीय मूल के लोगों का पहुंचना जारी है और राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार भारतीय समुदाय के लोगों पर अपना भरोसा जता रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय अमेरिकी गौतम राघवन को व्हाइट हाउस के कार्मिक विभाग के प्रमुख के तौर पर प्रमोट कर दिया है। यानि, अब व्हाइट हाउस में कौन सा अधिकारी किस विभाग का काम करेगा, किसकी छुट्टी की जाएगी, ये तमाम जिम्मेदारी गौतम राघवन ही संभालेंगे।

कैथी रसेल की जगह लेंगे गौतम

कैथी रसेल की जगह लेंगे गौतम

गौतम राघवन को कैथी रसेल की जगह व्हाइट हाउस कार्मिक का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, कैथी रसेल को अब संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस की तरफ से यूनिसेफ का अगला कार्.काली निदेशक नियुक्त किया गया है। गौतम राघवन अमेरिका में पहली पीढ़ी के अप्रवासी हैं, जो भारत में पैदा हुए थे, सिएटल में पले-बढ़े थे और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होंने ग्रेजुएशन की है।

कौन हैं गौतम राघवन?

कौन हैं गौतम राघवन?

गौतम राघवन एक भारतीय अमेरिकी राजनीतिक सलाहकार हैं जो अब तक व्हाइट हाउस के राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय के उप निदेशक थे। गौतम राघवन ने 20 जनवरी 2020 को व्हाइट हाउस कार्यालय में राष्ट्रपति के उप सहायक और राष्ट्रपति कार्मिक के उप निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले, वह बाउडेन-हैरिस ट्रांजिशन टीम द्वारा नियुक्त पहले कर्मचारी थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति नियुक्तियों के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया था।

संभाल चुके हैं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

संभाल चुके हैं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इससे पहले गौतम राघवन ने रक्षा विभाग, 2008 के ओबामा प्रशासन के दौरान डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के लिए भी काम किया। इसके साथ ही उन्होंने ओबामा प्रशासन में एलजीबीटीक्यू और एशियाई अमेरिकी-प्रशांत द्वीपसमूह समुदाय के सार्वजनिक संपर्क कार्यालय के सहयोगी निदेशक के रूप में कार्य किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी गौतम राघवन पर काफी भरोसा जताया था और वो अपनी कर्मठता और त्वरित फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

भारत में हुआ है गौतम का जन्म

भारत में हुआ है गौतम का जन्म

गौतम राघवन का जन्म भारत में हुआ था और उनका पालन-पोषण सिएटल में हुआ है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। गौतम राघवन 'वेस्ट विंगर्स: स्टोरीज फ्रॉम द ड्रीम चेजर, चेंज मेकर्स, एंड होप क्रिएटर्स इनसाइड द ओबामा व्हाइट हाउस' के संपादक भी हैं। 40 साल के समलैंगिक गौतम राघवन इस वक्त अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में अपनी बेटी के साथ रहते हैं और राष्ट्रपति बाइडेन से मिली अहम जिम्मेदारी के बाद अब व्हाइट हाउस में अधिकारियों के कामकाज का फैसला करेंगे।

बाइडेन ने की तारीफ

बाइडेन ने की तारीफ

गौतम राघवन को कार्मिक विभाग का प्रमुख बनाने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनकी काफी तारीफ की थी और कहा था कि, ''मुझे खुशी है कि पहले ही दिन से कैथी के साथ मिलकर काम कर रहे गौतम राघवन पीपीओ के नये डायरेक्टर होंगे।'' राष्ट्रपति बाइडेन ने गौतम राघवन को कुशल, दक्ष, भरोसेमंद, प्रभावी व्यक्ति बताया है। राष्ट्रपति बाइडेन ने जिस तरह से गौतम की तारीफ की है, वो इस बात पर मुहर लगाने के लिए काफी है कि, गौतम राष्ट्रपति बाइडेन के कितने करीबी और भरोसेमंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+