अमेरिकी फ्लाइट में महिला से छेड़खानी के आरोप में भारतीय बुजुर्ग गिरफ्तार
नयी दिल्ली। 58 साल के एक भारतीय बुजुर्ग को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर गलत तरीके से महिला को छूने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक लॉस एंजेलिस से न्यू जर्सी जा रही एक फ्लाइट में भारतीय पुरूष ने अपने बगल की सीट पर बैठी महिला को गलत तरीके से छुआ, जिसके बाद महिला ने उसकी शिकायत कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भारतीय व्यक्ति आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम का रहने वाला है। उसका नाम वीरभद्र राव कुनम है। महिला की शिकायत पर वीरभद्र पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। हलांकि 50 हजार डॉलर के सुरक्षा बांड पर उसे रिहा कर दिया गया है, लेकिन आरोप साबित होने के बाद उसे 2 साल की कैद और 2.5 लाख डॉलर का जुर्माना हो सकता है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि बगल की सीट पर बैठ वीरभद्र ने उसके सोने के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ। जब उनसे इसकी शिकायत क्रू मेंबर्स से की तो उसे उठाकर दूसरी सीट पर बिठाया गया और अपनी सीट पर वापस ना जाने का आदेश दिया गया। फ्लाइट से उतरने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उसे नेवार्ड में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications