UAE के रेस्तरां में गैस सिलेंडर फटने से भारतीय की मौत, 120 लोग घायल

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में सोमवार को एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर फटने से हुए विस्फोट में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। इस विस्फोट में 120 लोग घायल भी हुए, जिनमें 106 भारतीय नागरिक हैं।

अबू धाबी, 26 मईः संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में सोमवार को एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर फटने से हुए विस्फोट में एक भारतीय और एक पाकिस्तानीनागरिक की मौत हो गई। इस विस्फोट में 120 लोग घायल भी हुए, जिनमें 106 भारतीय नागरिक हैं।

uae

दैनिक समाचार पत्र खलीज टाइम्स की बुधवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक यह विस्फोट सोमवार को दोपहर में अबू धाबी के एक रेस्तरां में हुआ, जिसमें कुल 120 लोग घायल हो गए, जिसमें से 106 भारतीय लोग थे। मारे गए दो लोगों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने भी इस विस्फोट में एक भारतीय नागरिक की मौत होने की पुष्टि की है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय दूतावास ने कहा है वह जल्द से जल्द पीड़ित का शव भारत लाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क बनाया जा रहा है। इसके साथ ही भारतीय दूतावास यूएई के अस्पतालों में घायल लोगों की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी दूसरे मृतक की राष्ट्रीयता की पुष्टि की है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि आधिकारिक कार्रवाई की जा रही है। बतादें कि यूएई की जनसंख्या लगभग 1 करोड़ है, जहां 38 लाख भारतीय और 27 लाख पाकिस्तानी रोजगार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+