Pakistan Floods: भीषण तबाही से बाल-बाल बचा पाकिस्तान, सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद भी भारत ने भेजा अलर्ट

Pakistan Floods: भारी बारिश से उत्तरी भारत की नदियां उफान पर हैं और सतलुज (Sutlej) नदी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे हालात में भारत ने बड़ा दिल दिखाते हुए पाकिस्तान को हाई अलर्ट जारी किया है।खास बात यह है कि यह अलर्ट तब भेजा गया है जब भारत ने अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) के तहत हाइड्रोलॉजिकल डाटा साझा करना निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद मानवीय आधार पर भेजी गई इस चेतावनी ने पाकिस्तान को संभावित तबाही से बचने का मौका दिया।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि, यह अलर्ट भारत के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) के जरिए इस्लामाबाद को भेजा गया। इसे पूरी तरह मानवीय आधार (Humanitarian Grounds) पर साझा किया गया है, ताकि पाकिस्तान में जान-माल का नुकसान रोका जा सके।

Pakistan Floods

तावी नदी पर भी जारी हुए थे अलर्ट
पिछले हफ्ते भारत ने तावी (Tawi) नदी में संभावित बाढ़ को लेकर पाकिस्तान को तीन अलर्ट जारी किए थे। वहीं, मंगलवार को जारी ताजा चेतावनी सतलुज नदी में 3 सितंबर को बाढ़ की आशंका को लेकर दी गई है।

पंजाब में उफान पर सतलुज, ब्यास और रावी
पंजाब के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश की वजह से सतलुज, ब्यास (Beas) और रावी (Ravi) नदियां और मौसमी नाले उफान पर हैं। इससे हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।

सिंधु जल संधि निलंबित होने के बावजूद शेयर किया डेटा
अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत ने सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) के तहत पाकिस्तान को हाइड्रोलॉजिकल डेटा देना निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद भारत ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बाढ़ की चेतावनी साझा की।

1960 से लागू है सिंधु जल संधि
साल 1960 में विश्व बैंक (World Bank) की मध्यस्थता से भारत-पाकिस्तान के बीच हुई सिंधु जल संधि दशकों से दोनों देशों के बीच नदी जल बंटवारे को नियंत्रित करती रही है।

पाकिस्तान में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ी
पहले से ही आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान के हालात और बिगड़ गए हैं। बाढ़ के कारण फसलें चौपट हो गईं, जिससे खाने-पीने की चीजों का उत्पादन घट गया और कीमतें आसमान छूने लगीं। सड़कों, पुलों और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बाढ़ ने तबाह कर दिया। नतीजतन जरूरी सामान की सप्लाई ठप हो गई और सप्लाई चेन टूटने से महंगाई और तेज हो गई।

पाकिस्तान में सब्जियों की कीमतों में इजाफा
पाकिस्तान में सब्जियों के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। टमाटर 300-350 रुपये किलो, प्याज 250 रुपये किलो और आलू 100 रुपये किलो से ऊपर बिक रहे हैं। पालक, भिंडी और बैंगन जैसी सब्जियां भी 200 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। महंगाई और बाढ़ की मार ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। बाढ़ से 60% से ज़्यादा कृषि बर्बाद हो चुकी है। बाजार में सब्ज़ियों की कमी इतनी है कि खराब सब्ज़ियां भी महंगे दाम पर बिक रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+