India US Trade Deal 2025: भारत जल्द अमेरिका से करेगा व्यापार समझौता: ट्रंप प्रशासन का बड़ा बयान

India US Trade Deal 2025: अमेरिका और भारत के बीच एक अहम व्यापारिक साझेदारी जल्द ही एक नए मुकाम पर पहुंच सकती है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिया है कि भारत उन पहले देशों में होगा, जिसके साथ अमेरिका नया द्विपक्षीय व्यापार समझौता साइन करेगा।

बेसेंट ने यह बयान सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में दिया, जहां उन्होंने कहा कि 'भारत के साथ हमारी बातचीत उल्लेखनीय रूप से आगे बढ़ी है।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका परस्पर टैरिफ टालने के लिए तेजी से समझौतों की ओर बढ़ रहा है।

India US trade deal 2025

भारत में हुई है 'महत्वपूर्ण प्रगति'

स्कॉट बेसेंट ने बताया कि पिछले सप्ताह उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस भारत दौरे पर थे, और इस दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर 'महत्वपूर्ण प्रगति' दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि भारत के साथ करीब 15-18 अहम व्यापारिक मसलों पर चर्चा चल रही है, और यह बातचीत फाइनल स्टेज पर पहुंच रही है।

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर

यह बयान ऐसे समय आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी व्यापारिक साझेदारों पर 10% बेसलाइन टैरिफ लागू कर दिए हैं। हालांकि, चीन और हांगकांग को छोड़कर, बाकी देशों के लिए 90 दिन की छूट दी गई है ताकि व्यापार समझौतों की बातचीत पूरी की जा सके।

चीन पर तल्ख टिप्पणी

बेसेंट ने चीन को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'चीन हमें जितना सामान बेचता है, हमसे पांच गुना ज़्यादा बेचता है। इसलिए 120% और 145% जैसे टैरिफ अस्थिर हैं। तनाव कम करना चीन पर निर्भर है।'

India-US Trade Deal Timeline (2024-2025)

  • 2 अप्रैल 2025 - राष्ट्रपति ट्रंप ने 10% बेसलाइन टैरिफ लागू किए, जिसमें स्टील, एल्युमीनियम, ऑटो कंपोनेंट पर अतिरिक्त शुल्क शामिल है।
  • 9 अप्रैल 2025 - ट्रंप प्रशासन ने चीन और हांगकांग को छोड़कर अन्य 75 देशों के लिए टैरिफ पर 90 दिन की राहत की घोषणा की।
  • 22 अप्रैल 2025 - अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर आए, जहां द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर 'महत्वपूर्ण प्रगति' की पुष्टि हुई।
  • 29 अप्रैल 2025 - ट्रेजरी सचिव बेसेंट ने कहा, 'भारत उन पहले देशों में होगा जिनसे हम व्यापार समझौता साइन करेंगे।'
  • सम्भावित भविष्य - जुलाई 2025 से पहले भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर की संभावना।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+