जर्मनी जा रही फ्लाइट में भारतीय छात्र ने मचाया उत्पात, 2 नाबालिगों को कांटे वाले चम्मच से गोदा

शिकागो से फ्रैंकफर्ट जा रही लुफ्थांसा की एक उड़ान में एक भारतीय छात्र पर दो नाबालिगों को कांटे वाली चम्मचे से गोदने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद विमान को बोस्टन की ओर मोड़ना पड़ा, जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, छात्र ने न केवल बच्चों पर बल्कि अन्य यात्रियों और चालक दल के सदस्यों पर भी हमला किया था।

28 साल भारतीय छात्र के तौर पर हुई पहचान

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का नाम प्रणित कुमार उसिरिपल्ली, उम्र 28 साल है। वह शिकागो से जर्मनी जा रही उड़ान में था और उसी दौरान उसने दो किशोरों पर कांटे वाली चम्मच से हमला किया। बताया गया कि उसे काबू करने से पहले उसने अन्य यात्रियों पर भी वार करने की कोशिश की थी।

German

लंच परोसने के बाद हुआ हमला

यह घटना 25 अक्टूबर को तब हुई जब फ्लाइट में यात्रियों को भोजन परोसा जा चुका था। इसके बाद उसिरिपल्ली ने कथित तौर पर 17 साल दो लड़कों पर हमला किया। एक लड़के को कंधे पर चोट लगी, जबकि दूसरे को सिर के पिछले हिस्से में घाव हुआ।

बोस्टन में गिरफ्तारी

अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय, डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ मैसाचुसेट्स के अनुसार, बोस्टन में आपातकालीन लैंडिंग के बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उस पर विमान में यात्रा के दौरान खतरनाक हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें शारीरिक नुकसान पहुंचाने का इरादा शामिल है।

स्टूडेंट वीज़ा पर अमेरिका आया था आरोपी

अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि उसिरिपल्ली पहले छात्र वीज़ा पर अमेरिका में प्रवेश कर चुका था। वह हाल ही में बाइबिल अध्ययन (Bible Studies) में मास्टर प्रोग्राम में नामांकित था, लेकिन फिलहाल उसके पास अमेरिका में कानूनी दर्जा नहीं है।

सोते समय हुआ पहला हमला

अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ितों में से एक लड़का बीच की सीट पर सो रहा था। जब वह उठा, तो उसने उसिरिपल्ली को अपने ऊपर खड़ा देखा। उसिरिपल्ली ने कथित तौर पर अपने दाहिने हाथ में पकड़े कांटे वाली चम्मच से नाबालिग के बाएं कॉलरबोन (कंधे के ऊपरी हिस्से) पर वार किया।

दूसरे किशोर और महिला यात्री पर भी हमला

इसके बाद आरोपी ने दूसरे नाबालिग की ओर झपट्टा मारा और उसके सिर के पिछले हिस्से में पर कांटे वाली चम्मच से वार किया। इस वार से नाबालिग को चोट आई। इसके अलावा, छात्र ने एक महिला यात्री को थप्पड़ मारा और चालक दल के एक सदस्य को भी थप्पड़ मारने की कोशिश की।

हथियार की नकल और विचित्र हरकतें

जब चालक दल ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसिरिपल्ली ने अपने हाथ से बंदूक जैसा इशारा किया, उसे अपने मुंह में रखा, और काल्पनिक ट्रिगर दबाने का नाटक किया। उसकी यह हरकत देखकर विमान में मौजूद सभी यात्री घबरा गए। America: ट्रंप की बीवी के Ex बॉयफ्रेंड ने किया एक्सपोज, ऐसे-ऐसे राज खोले कि नहीं होगा यकीन!

2.1 करोड़ तक का जुर्माना!

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अगर उसिरिपल्ली दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 साल तक की जेल, तीन साल की निगरानी में रिहाई, और $250,000 (लगभग ₹2.1 करोड़) तक का जुर्माना हो सकता है। फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है और मामले की जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+