अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा- भारत जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र, पाक तनावग्रस्त
नई दिल्ली। अमेरिका ने कहा है कि भारत एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र है जबकि पाकिस्तान का इतिहास परमाणु हथियारों के मामलों में तनावपूर्ण रहा है।

यह बात अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कही। उन्होंने कहा कि बीते 25 सालों में परमाणु हथियारों के परिदृश्य बदल गए हैं।
तनाव में उलझा है पाक का इतिहास
कार्टर ने पाकिस्तान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान का इतिहास तनाव में उलझा हुआ है, हालांकि वो अमेरिका के लिए सीधा खतरा नहीं हैं, हम स्थिरता बनाए रखने के लिए उनके साथ काम कर रहे हैं।
कार्टर ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान का परमाणु हथियार बढ़ाने के लिए बहुत कुछ नहीं किया लेकिन अन्य देशों ने किया है। हालांकि कार्टर ने परमाणु तकनीक के प्रति जिम्मेदार रवैये के लिए भारत की बड़ाई की।
चीन पर भी की टिप्पणी
चीन के संबंध में कार्टर ने कहा कि बावजूद इसके लिए वो अपने शस्त्रागार की गुणवत्ता और गिनती दोनों बढ़ा रहे हैं वो खुद को परमाणु के लि क्षेत्र में खुद को पेशेवर की तरह व्यवहार करते हैं।
कार्टर ने उत्तर कोरिया के परमाणु प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति पर भी चिंता जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications