भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा संघर्ष तो अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सताने लगी ये बड़ी चिंता
India-Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ चुका है। नापाक पाकिस्तान ने बौखालाहट में आकर भारत के कुछ शहरों पर हमले किए लेकिन भारतीय सेना उनके नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के लाहौर, कराची पर हमला करके करारा सबक सबक सिखाया है। भारत-पाकिस्तान के बीच बड़े तनाव के अमेरिका की उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान आया है।
अमेरिका की उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गुरुवार को फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में यह स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष पर वाशिंगटन की कड़ी नज़र है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अमेरिका इस लड़ाई में शामिल नहीं होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति को सता रही ये चिंता
जेडी वेंस ने बोले "हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को थोड़ा तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास करें।" इसके साथ ही इस इंटरव्यू में उन्होंने चिंता जताई कि कहीं परमाणु शक्तियां आपस में ना टकरा जाएं। इसके साथ उन्होंने कहा "हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच चल रहा संघर्ष जल्द समाप्त हो जाए।"
"हम ऐसे युद्ध में शामिल नहीं होने जा रहे हैं"
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा हम चाहते हैं ये स्थिति जल्द से जल्द समाप्त हो जाए। विदेशी संघर्षों से अमेरिका के अलग होने की वकालत करने के लिए जाने जाने वाले वेंस ने जोर देकर कहा "लेकिन हम ऐसे युद्ध में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, जिसमें खासतौर पर हमारा कोई काम नहीं है।
उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका ऐसे युद्ध के बीच नहीं पड़ना चाहता। दोनों देशों को संघर्ष से राेकना हमारा काम नही है। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका को इसे नियंत्रित करने की क्षमता से कोई लेना-देना ही नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले क्या कहा था?
बता दें भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ के रूप में काम करने की पेशकश की थी। उन्होंने भातर पाकिस्तान के संघर्ष पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए था "यह बहुत भयानक है! मेरी स्थिति यह है कि मैं दोनों के साथ मिलकर काम करता हूं। मैं दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मैं उन्हें इसे सुलझते हुए देखना चाहता हूं।
हालांकि भारत की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा था कि "उन्होंने जैसे को तैसा कर दिया है, इसलिए उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं। और अगर मैं मदद करने के लिए कुछ कर सकता हूं, तो करूंगा। भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान पर किया हमला, INS Vikrant ने कराची के बंदरगाह को किया तबाह












Click it and Unblock the Notifications