India Pakistan War: 2026 में होगा भारत-पाकिस्तान महायुद्ध? अमेरिकी थिंक टैंक की डरावनी भविष्यवाणी
India Pakistan War 2026 Prediction: अमेरिकी थिंक टैंक 'काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस' (CFR) की ताजा रिपोर्ट ने दक्षिण एशिया में युद्ध की आहट को लेकर दुनिया को चौंका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद साल 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर पूर्ण युद्ध छिड़ने की प्रबल संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 30 से अधिक पाकिस्तानी आतंकियों और सीमा पर बढ़ती हलचल को इसका मुख्य कारण बताया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष न केवल क्षेत्रीय शांति को भंग करेगा, बल्कि अमेरिकी विदेश नीति और हितों को भी सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है।

CFR Report South Asia Conflict: युद्ध की आशंका और खुफिया इनपुट
CFR की रिपोर्ट अमेरिकी विदेश नीति के शीर्ष विशेषज्ञों और पूर्व सैन्य अधिकारियों के सर्वे पर आधारित है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जम्मू संभाग में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी किसी बड़े हमले का सबब बन सकती है, जो फिर से युद्ध की चिंगारी भड़का सकता है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भी इस ठंड के मौसम में घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकियों की पुष्टि की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोई बड़ी आतंकी घटना होती है, तो भारत का जवाब पहले से अधिक आक्रामक होगा।
ये भी पढे़ं: Pakistan: 'दिल नहीं किडनी छू लेने वाली एक्टिंग', पॉडकास्ट में मर्डर कॉल और ट्रोल हुईं लाहौर की ASP शहरबानो
India Pakistan Airforce Conflict: ऑपरेशन सिंदूर और वायुसेना का प्रहार
मई 2025 में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान के सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया था। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना (IAF) ने पाकिस्तान और PoK के अंदर घुसकर न केवल आतंकी लॉन्च पैड्स, बल्कि पाकिस्तानी एयरफोर्स के कई महत्वपूर्ण एयरबेस को भी निशाना बनाया था। रिपोर्ट के अनुसार, उस दौरान हुई तबाही के बाद से पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली कमजोर हुई है, जिसे फिर से खड़ा करने के लिए वह अब चीन और तुर्किए की मदद ले रहा है।
ये भी पढे़ं: Pakistan: बिक रही है पाक आर्मी की कंपनी, दूसरे देश ने लगाई बोली, जनता को चूना लगाने का मुनीर का मास्टर प्लान
भारत की सैन्य तैयारी और महा-खरीद
युद्ध की आशंकाओं के बीच भारत अपनी सैन्य शक्ति को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में 79,000 करोड़ रुपये के सैन्य साजो-सामान की खरीद को मंजूरी दी है। इसमें पिनाका रॉकेट, अस्त्रा मिसाइलें और स्पाइस-1000 जैसे विध्वंसक बम शामिल हैं। इसके अलावा, नौसेना के लिए अत्याधुनिक 'हेल' ड्रोन लीज पर लेने का निर्णय यह स्पष्ट करता है कि भारत भविष्य की किसी भी चुनौती के लिए थल, नभ और जल तीनों मोर्चों पर तैयार है।
ये भी पढे़ं: Pakistan: किस-किस सामान का धंधा करती है पाकिस्तान आर्मी? लिस्ट देखकर आ जाएगी शर्म
पाकिस्तान-अफगानिस्तान मोर्चे पर तनाव
CFR ने केवल भारत ही नहीं, बल्कि 2026 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी युद्ध की संभावना जताई है। डूरंड लाइन पर तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई हालिया हिंसक झड़पों ने दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों को रसातल में पहुंचा दिया है। जहां एक तरफ पाकिस्तान चीन से नए ड्रोन खरीदकर अपनी रक्षा पंक्ति मजबूत कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान के साथ बढ़ता तनाव उसे दो मोर्चों पर युद्ध की स्थिति में धकेल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications