India Pakistan Update: पाकिस्तान में भारत ने कितनी तबाही मचाई, न्यूयॉर्क टाइम्स ने जारी किए सैटेलाइट फोटो
India Pakistan Update: 6 और 7 मई की दरम्यानी रात से लेकर 10 मई तक भारत पाकिस्तान के बीच 1999 के कारगिल युद्ध के बाद ऐसा संघर्ष हुआ जिसमें इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान और PoK दोनों में घुसकर पाकिस्तान को तबीयत से नुकसान पहुंचाया, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने भी भारत में ड्रोन और मिसाइलें छोड़ी और बॉर्डर पर रहने वाले आम भारतीय लोगों को निशाना बनाया। लेकिन जब दोनों तरफ से संघर्ष के हिसाब-किताब की बारी आई तो दोनों तरफ के सैन्य अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई दावे किए, लेकिन इसमें एक फर्क था कि भारत ने जो भी दावे किए उनके सबूत मीडिया और जनता के सामने रखे और सेटेलाइट इमेजेस के जरिए बताया कि कहां कितना नुकसान किया। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने जो भी सबूत रखे या तो वे पुराने और एडिटेड निकले या फिर पूरी तरह इर्रेलेवेंट निकले। अब इसी मामले में अमेरिका के बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक आर्टिकल छापा है जिसमें भारत ने जो सबूत दिए उनको लेकर पुष्टि भी की है और साथ ही साथ कहा है कि पाकिस्तान किसी भी तरह के सबूत देने में फेल रहा।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने क्या छापा?
भारत ने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया, यह तथ्य अबे अंतरराष्ट्रीय और वेस्टर्न मीडिया द्वारा स्वीकार किया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस पर रिपोर्ट की है, जिसमें सेटेलाइट इमेजेस भी छापे गए हैं, जो पाकिस्तानी मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान की पुष्टि करते हैं। हालांकि, भारतीय स्थलों को नुकसान पहुंचाने के पाकिस्तान के दावों को पूरी तरह से अपुष्ट भी बताया।

नूर खान एयरबेस
नूर खान एयरबेस एक बड़ा टारगेट था क्योंकि यह पाकिस्तानी सेना के रावलपिंडी मुख्यालय और उनके प्रधानमंत्री कार्यालय जैसे सेंसटिव एरिया के काफी पास है। यह पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियार की देखरेख करने वाली एक यूनिट के भी काफी करीब है। ऐसे में इसको निशाने पर लेना भारत की एक बड़ी सफलता है, जिसे भारतीय सेनाओं ने आसानी से हासिल किया। हालांकि भारतीय सैन्य अधिकारी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना बनाने की बात से साफ इनकार कर चुके हैं।

सरगोधा एयरबेस का क्या हाल हुआ?
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा एयरबेस पर भी ताबड़तोड़ हमले किए हैं। सेना ने सरगोधा एयरबेस के रनवे के दो अहम हिस्सों पर हमला किया, जैसा कि द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में छापा और इसके साथ ही सेटेलाइट इमेज में इसे पुख्ता भी कर दिया।

रहीम खान यार एयरबेस
10 मई को पाकिस्तान ने रहीम यार खान एयरपोर्ट के बारे में एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि इसका रनवे चालू नहीं है। इससे भारत द्वारा पाकिस्तानी एयरबेस और बुनियादी ढांचे को भारी भरकम नुकसाने पहुंचाने के दावे में सच्चाई को दिखाता है। ये सभी सेटेलाइट इमेजेस भारतीय सेना द्वारा पहुंचाए गए नुकसान का अब तक का सबसे सटीक सबूत हैं क्योंकि ना तो इसे भारत ने जारी किया है, ना पाकिस्तान ने। बल्कि ये किसी तीसरे पक्ष न्यूयॉर्ट टाइम्स ने मैक्सर टेक्नोलॉजी और प्लेनेट लैब्स के लेकर छापा है।

सटीक था भारत का हमला- NYT
न्यूयॉर्क टाइम्स ने विस्तार से बताया कि भारत ने खास तौर पर पाकिस्तान के हवाई अड्डों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हमलों से पहले और बाद में हाई-रिज़ॉल्यूशन सैटेलाइट इमेज भारत के सटीक हमलों के असर को स्पष्ट रूप से दिखाती हैं। ये हमले सीमित दायरे में थे, लेकिन इनका असर उतना था जितना भारत ने इस हमले से होने वाले नुकसान की उम्मीद में किया था।
किन-किन ठिकानों को किया तबाह?
भारतीय सेनाओं की तरफ से जो टारगेट फिक्स किए गए थे उनमें से एक भोलारी एयरबेस था, जो कराची से 160 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने वहां एक विमान हैंगर पर सटीक हमले की पुष्टि की, जिसमें हैंगर क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है। इन सैन्य ठिकानों पर हमला करते समय आम नागरिक क्षेत्रों से बचने की भारत की रणनीति भी सफल रही है।
पाक के कच्चे दावे
इन सबसे अलग पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया है कि उनकी सेना ने भारत के आदमपुर एयरबेस को नुकसाना पहुंचाया है। लेकिन तनाव के ठीक एक दिन बाद12 मई की सैटेलाइट इमेजरी में इस जगह पर कोई नुकसान नहीं दिख रहा है, जिससे पता चलता है कि पाकिस्तान अपने दावों में कितना झूठ बोल रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारतीय ठिकानों पर हमला करने के पाकिस्तान के दावों का समर्थन करने वाली थ्योरी में कोई सेटेलाइट इमेज नहीं हैं। यह बताता है कि भारत और पाकिस्तान के दावों में कितना फर्क है। आने वाले दिनों में इस बात की भरपूर संभावना है कि पाकिस्तान को अपने दावों के चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और शर्मिंदा होना पड़े।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में जरूर बताएं












Click it and Unblock the Notifications