परमाणु हथियारों को आधुनिक बनाने में जुटा Pakistan,अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में बड़ा खुलास
India Pakistan: अमेरिका की रक्षा खुफिया एजेंसी (Defence Intelligence Agency) द्वारा रविवार (25 मई) को जारी वर्ल्ड थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट में कहा गया है कि, पाकिस्तान भारत को एक अस्तित्वगत (Existential) खतरा मानता है और इसी कारण वह अपने सैन्य आधुनिकीकरण के प्रयासों को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है। इसमें बैटलफील्ड न्यूक्लियर वेपन्स (युद्धक्षेत्र में उपयोगी परमाणु हथियार) का विकास भी शामिल है।
रिपोर्ट में कहा गया, पाकिस्तान भारत की पारंपरिक सैन्य बढ़त (Conventional Military Advantage) की भरपाई करने के लिए अपने परमाणु हथियारों को आधुनिक बना रहा है और सैन्य क्षमताओं में विस्तार कर रहा है।

परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर भी फोकस
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा, नियंत्रण प्रणाली (Command and Control) और परमाणु सामग्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। 'पाकिस्तान लगभग निश्चित रूप से विदेशों से ऐसे उपकरण और सामग्री प्राप्त करता है जो WMD (Weapons of Mass Destruction जनसंहारक हथियारों) के विकास में उपयोगी हो सकती हैं।'
चीन से सैन्य और आर्थिक सहयोग पर निर्भर
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पाकिस्तान मुख्यत चीन की आर्थिक और सैन्य उदारता (largesse) पर निर्भर है। दोनों देशों की सेनाएं हर साल कई संयुक्त सैन्य अभ्यास (Combined Military Exercises) भी करती हैं।
ये भी पढ़ें Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान को IMF ने क्यों दिए पैसे? आतंक या आर्थिक सुधार?
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी
बता दें कि, भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सीमा पार किए बिना पाकिस्तान के अंदर स्थित 9 आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। इस ऑपरेशन में भारत की रक्षा क्षमताओं की श्रेष्ठता को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया। वहीं इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है।
ये भी पढ़ें 'Operation Sindoor जारी है, आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे', विदेश मंत्री जयशंकर ने दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications