India on Asim Munir: पाकिस्तान आर्मी चीफ ने बयान देकर करा ली फजीहत, भारत ने कहा- खाली करो PoK

India on Asim Munir: पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ असीम मुनीर ने कश्मीर पर अपने हालिया बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक भाषण के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान की "गले की नस" बताया, जिससे तनाव फिर से बढ़ गया। आसिम मुनीर ने 'टू नेशन थ्योरी' (Two Nation Theory) का भी बचाव किया और भारत के साथ किसी भी साझा विरासत को खारिज कर दिया। मुनीर मियां का साझा विरासत से मतलब कश्मीर से था। उनके इस बेतुके बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने सख्ती से जवाब देते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर खाली करने की बात भी कह दी है।

PoK जल्दी खाली करे पाकिस्तान: भारत

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मुनीर के बयान का विरोध करते हुए सवाल उठाया हुए कहा कि "कोई विदेशी चीज गले में कैसे अटक सकती है"। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है और पाकिस्तान को सीधे लहजे में समझाते हुए कहा कि पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध है अवैध रूप से कब्जे का, जिसे वो जल्दी खाली करे। इस बात के साध रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के उस बयान का जवाब दिया जिसमें आसिम मुनीर ने कहा था कश्मीर इस्लामाबाद के गले की नस है।उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान चाहे जितनी कोशिश कर ले, वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में उसकी छवि कम नहीं सुधरेगी।

मुनीर ने अलापा 'टू नेशन थ्योरी' का राग

जनरल मुनीर ने इस्लामाबाद में इस्लामाबाद में आयोजित ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन में पाकिस्तानियों की एक सभा को संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने कहा कि विदेशों में पलने वाले पाकिस्तानी बच्चों को भी पाकिस्तान के बनने की कहानी सुनानी चाहिए ताकि वे अपनी विरासत को कभी न भूलें। उन्होंने यह भी कहा कि, "हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि हम जीवन के हर पहलू में हिंदुओं से अलग हैं। हमारे धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं, सोच और महत्वाकांक्षाएं सभी अलग हैं। यह दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव थी (Two Nation Theory)।" उनके भाषण ने एक अलग पाकिस्तानी पहचान बनाए रखने की कथित आवश्यकता को उजागर कर बता दिया कि इस्लामिक देश होने के बावजूद जिन्ना के जिस पाकिस्तान में सभी धर्मों के लोगों के लिए जगह थी वह जिन्ना के गुजरने के साथ ही गुजर चुकी है।

India on Asim Munir

बलूचियों को इशारे में कहा आतंकवादी

मुनीर का बयान पाकिस्तान के भीतर राजनीतिक कलह और आर्थिक चुनौतियों के बीच सेना की भूमिका को साफ-साफ दिखाता है। बलूचिस्तान और आतंकवाद के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना इन चुनौतियों का साहस के साथ सामना करेगी। हालांकि उन्होंन घटनाओं का कोई जिक्र नहीं जिनमें पाकिस्तान ने आतंकवाद को जन्म दिया हो। जैसे कि- लश्कर-ए-तैयबा कहां का गुट है या फिर 9/11 के हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादने पाकिस्तान में क्या कर रहा था?

कश्मीर को लेकर बयान देता रहा है पाक

आसिम मुनीर ने आगे दावा किया कि भारत की 1.3 मिलियन की सेना उन्हें डरा नहीं सकती, तो आतंकवादी भी सफल नहीं हो सकते। कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव एक संवेदनशील मुद्दा बना हुआ था लेकिन कश्मीर में अनुच्छेद 370 के बाद उसके पास बयान देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। वो बात अलग है कि पाकिस्तान इस पर जबरन दावा ठोकने की कोशिश करता रहा है लेकिन अतीत की सच्चाई उसे भी पता है।
इस मामले पर आपकी क्या राय है हमें कॉमेंट में जरूर बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+