क्या है India Japan People to People Connect Agreement? जिसके जरिए 50 हजार भारतीय जाएंगे जापान
India Japan People to People Connect Agreement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान भारत और जापान के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। इनमें सबसे खास है पीपल-टू-पीपल संपर्क (People-to-People Connect), जिसके तहत भारतीय युवाओं के लिए जापान में नौकरियों और प्रशिक्षण का अवसर बढ़ाया जाएगा।
दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते के अनुसार आगले 5 साल में 5 लाख लोगों का आदान-प्रदान किया जाएगा। जिसमें 50 हजार स्किल्ड लोगों को जापान भेजा जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और अन्य यात्रा कार्यक्रम शामिल हैं। यह पहल भारत-जापान साझेदारी को नई ऊँचाई देने के साथ-साथ युवाओं के कौशल और अनुभव को वैश्विक स्तर पर विकसित करने में मदद करेगी।

वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि यह समझौता भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, 'भारत से जापान के लिए पहले चरण में लगभग स्किल्ड 50,000 कुशल और अर्ध-कुशल कर्मियों को भेजा जाएगा। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि दोनों देशों के बीच जनता-से-जनता संपर्क को भी नई दिशा मिलेगी।'
कौन-कौन से क्षेत्र शामिल होंगे
- सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और डिजिटल टेक्नोलॉजी - सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, एआई और मशीन लर्निंग में प्रशिक्षण और नौकरियां।
- इंजीनियरिंग और विनिर्माण (Engineering & Manufacturing) - ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनीकरण, रोबोटिक्स और उत्पादन तकनीक में इंटर्नशिप और रोजगार।
- स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स (Healthcare & Pharmaceuticals) - अस्पताल प्रबंधन, नर्सिंग, फार्मा अनुसंधान और तकनीकी प्रशिक्षण।
- शिक्षा और कौशल विकास (Education & Skill Development) - भाषा प्रशिक्षण, तकनीकी और व्यावसायिक कौशल, शिक्षकों के लिए एक्सचेंज प्रोग्राम।
- वाणिज्य और वित्त (Business & Finance) - बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, निवेश प्रबंधन और स्टार्टअप/उद्यमिता से जुड़े प्रशिक्षण।
- सांस्कृतिक और कला क्षेत्र (Culture & Arts) - संगीत, नृत्य, चित्रकला और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम।
- पर्यावरण और हरित प्रौद्योगिकी (Environment & Green Tech) - नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ तकनीक में ट्रेनिंग।
ये भी पढ़ें जापान की टेक्नॉलॉजी + भारत का टैलेंट = सदी का टेक रेवोल्यूशन, India-Japan Economic Forum में बोले PM मोदी
भारत-जापान साझेदारी को नई दिशा- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि भारत और जापान के बीच मानव संसाधन आदान-प्रदान की कार्य योजना अगले पांच वर्षों में लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत दोनों देशों के बीच कुल 5 लाख लोगों का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिसमें युवाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और अन्य शिक्षा तथा कौशल विकास कार्यक्रम शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और तकनीकी सहयोग को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से भारतीय युवाओं को जापान में काम करने और सीखने का मौका मिलेगा, जबकि जापानी नागरिक भी भारत में विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव हासिल कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें PM Modi in Japan: स्पेस से रक्षा सहयोग तक, जापानी अखबार को दिए इंटरव्यू में बोले पीएम मोदी, पढ़ें खास बातें












Click it and Unblock the Notifications