Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जापान की टेक्नॉलॉजी + भारत का टैलेंट = सदी का टेक रेवोल्यूशन, India-Japan Economic Forum में बोले PM मोदी

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने 15वें भारत-जापान इकनॉमिक फोरम को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा से एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है और आने वाले वर्षों में दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत होकर नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगी।

टोक्यो पहुंचने पर प्रधानमंत्री का हानेडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। भारतीय समयानुसार सुबह 5:40 बजे पहुंचे पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया, जो भारत-जापान रिश्तों की गहराई को दर्शाता है।

PM Modi Japan Visit

भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 'आज भारत में राजनीतिक स्थिरता है, आर्थिक स्थिरता है, नीतियों में पारदर्शिता है और निर्णयों में पूर्वानुमेयता है। आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द ही यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।'

'भारत में आए इस बदलाव के पीछे हमारी Reform, Perform और Transform की नीति है।'

'जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया'

मैं आज सुबह ही टोक्यो पहुंचा हूं। मुझे बहुत खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत बिजनेस जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है। आप में से बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनसे मेरा व्यक्तिगत परिचय रहा है, जब मैं गुजरात में था तब भी और जब मैं दिल्ली आ गई तब भी। जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। मात्र पिछले 2 वर्षों में 30 बिलियन डॉलर का प्राइवेट इन्वेस्ट हुआ है।

आज दुनिया भारत पर भरोसा भी कर रही है-PM

PM मोदी ने कहा कि, 'रक्षा और अंतरिक्ष जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को पहले ही निजी क्षेत्र के लिए खोला जा चुका है। अब हम परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को भी खोल रहे हैं। इन सुधारों के पीछे हमारा संकल्प है, विकसित भारत का निर्माण। हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ विश्वास और स्पष्ट रणनीति से प्रेरित है, जिसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। आज दुनिया सिर्फ भारत को देख ही नहीं रही, बल्कि भारत पर भरोसा भी कर रही है।'

हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक बनी- PM

भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है। मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हैं।

Come, Make in India, Make for the world-PM मोदी

Auto sector में हमारी भागीदारी बेहद सफल रही है। हम साथ मिलकर, वही magic, बैटरीज़, रोबोटिक्स, सेमी-कन्डक्टर, शिप-बिल्डिंग और nuclear energy में भी दोहरा सकते हैं। साथ मिलकर, हम ग्लोबल साउथ, विशेषकर अफ्रीका के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं। मैं आप सबसे आग्रह करता हूं - Come, Make in India, Make for the world.

ये भी पढ़ें भारत-जापान संबंधों को नई दिशा देने टोक्यो पहुंचे PM मोदी, AI और सेमीकंडक्टर सहयोग पर होगा फोकस

जापान की टेक्नॉलॉजी + भारत का टैलेंट = सदी का टेक रेवोल्यूशन

भारत ने AI, semiconductor, quantum computing, biotech और space में bold और ambitious initiatives लिए हैं। जापान की technology और भारत का talent मिलकर इस सदी के tech revolution का नेतृत्व कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+