Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत-इटली ने की ज्वाइंट स्ट्रैटजिक एक्शन प्लान की घोषणा, मेलोनी-मोदी की बैठक में 5 सालों का बना रोडमैप

PM Modi hold bilateral meeting with Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (स्थानीय समय) को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की है।

बैठक के दौरान, दोनों नेताओं, जिन्हें अक्सर "मेलोडी" के नाम से जाना जाता है, उन्होंने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

PM Modi hold bilateral meeting with Meloni

Recommended Video

    भारत-इटली ने की ज्वाइंट स्ट्रैटजिक प्लान की घोषणा,मेलोनी-मोदी की बैठक में 5 सालों का बना रोडमैप

    प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "रियो डी जेनेरियो जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी में संबंधों को गहरा करने पर केंद्रित रही। हमने संस्कृति, शिक्षा और ऐसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में भी बात की। भारत-इटली की दोस्ती एक बेहतर ग्रह के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।"

    भारत और इटली बनाएंगे डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप

    जब दोनों नेताओं ने इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी, तो दोनों नेताओं ने लगातार होती उच्च स्तरीय राजनीतिक डायलॉज पर संतुष्टि जाहिर की थी और भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की थी।

    बढ़ते व्यापार और आर्थिक सहयोग पर खुशी व्यक्त करते हुए, उन्होंने लचीली आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) बनाने के लिए स्वच्छ ऊर्जा, विनिर्माण, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, एआई और महत्वपूर्ण खनिजों में वाणिज्यिक संबंधों का विस्तार करने का आह्वान किया था। इस संदर्भ में, उन्होंने हाल ही में औद्योगिक संपत्ति अधिकार (आईपीआर) पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया, जो पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क पर सहयोग के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है।

    ब्राजील में हुई बैठक के दौरान दोनों देशों ने ज्वाइंट स्ट्रैटजिक एक्शन प्लान 2025-29 (Joint Strategic Action Plan 2025-29) को जारी किया है, जो पांच सालों का एक प्लान है, जिसके तहत दोनों देश रणनीतिक तौर पर कई फैसले लेंगे।

    ज्वाइंट स्ट्रैटजिक एक्शन प्लान में क्या होगा?

    भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है, कि दोनों देशों के बीच

    1- पॉलिटिकल डायलॉग
    2- इकोनॉमिक कॉपरेशन एंड इन्वेस्टमेंट
    3- कनेक्टिविटी
    4- साइंस, टेक्नोलॉजी, आईटी, इनोवेशन और स्टार्ट अप्स
    5- स्पेस सेक्टर
    6- एनर्जी ट्रांसमिशन
    7- डिफेंस कॉपरेशन
    8- सिक्योरिटी कॉपरेशन
    9- माइग्रेशन एंड मोबिलिटी
    10- कल्चर, एकैडमिक, नागरिग से नागरिक संवाद, सिनेमा और टूरिज्म

    जैसे सेक्टर के लिए पांच सालों का एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि दोनों देशों के बीच नई संभावनाओं का विस्तार हो और दोनों देश काफी करीब आएं।

    इसके अलावा, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की और रक्षा-औद्योगिक सहयोग को और बढ़ाने की उम्मीद जताई। उन्होंने इस साल के अंत में इतालवी एयरक्राफ्ट कैरियर आईटीएस कैवूर और प्रशिक्षण जहाज आईटीएस वेस्पुची की भारत यात्रा का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान में भारतीय सेना के योगदान को मान्यता देने के लिए इतालवी सरकार को धन्यवाद दिया और बताया, कि भारत इटली के मोंटोन में यशवंत घाडगे स्मारक का अपग्रेडेशन करेगा।

    अन्य वैश्विक नेताओं के साथ मोदी की मुलाकात

    इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने रियो डी जेनेरियो में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान इंडोनेशिया और पुर्तगाल के नेताओं से मुलाकात की। अपनी चर्चाओं में, प्रधानमंत्री मोदी ने वाणिज्य और रक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर शेयर किया, कि प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो को भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का आश्वासन दिया।

    जायसवाल ने लिखा, कि "भारत-इंडोनेशिया: गर्मजोशी और मैत्रीपूर्ण संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 ब्राजील शिखर सम्मेलन के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति प्रबोवो को बधाई दी और उन्हें मौजूदा क्षेत्रों में और नए क्षेत्रों की खोज करके भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का आश्वासन दिया।"

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+