UN ECOSOC: यूनाइटेड नेशंस में भारत को चार प्रमुख निकायों के लिए चुना गया, जानें क्या होगा काम?

यूनाइटेड नेशंस के इस बॉडी में चार सामाजिक विकास आयोग, गैर सरकारी संगठनों की समिति, विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग और आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की समिति शामिल हैं।

नई दिल्ली, अप्रैल 14: भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के चार प्रमुख निकायों के लिए चुना गया है, जिसमें विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग भी शामिल है। यूनाइटेड नेशंस के आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा स्थापित संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के छह प्रमुख अंगों में से एक है। इसमें महासभा द्वारा चुने गए संयुक्त राष्ट्र के 54 सदस्य शामिल हैं।

भारत ने सहयोग के लिए कहा शुक्रिया

भारत ने सहयोग के लिए कहा शुक्रिया

यूनाइटेड नेशंस के इस बॉडी में चार सामाजिक विकास आयोग, गैर सरकारी संगठनों की समिति, विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग और आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की समिति शामिल हैं। इन निकायों में से, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली राजदूत प्रीति सरन के साथ आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की समिति के लिए भारत को फिर से चुना गया है। इन निकायों में चुने जाने के बाद भारत के स्थाई मिशन ने सभी सदस्य राष्ट्रों को धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि, दिसंबर 2018 को भारत के वरिष्ठ राजनयिक प्रीति सरन को ECOSOC के लिए निर्विरोध चुना गया था और उनका पहला कार्यकाल एक जनवरी 2019 को शुरू हुआ था। भारत की वरिष्ठ राजनयिक प्रीति सरन इस निकाय में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कौन हैं प्रीति सरन

आपको बता दें कि, प्रीति सरन भारतीय विदेश सेवा के लिए साल 1982 में चुनी गईं थीं और उन्होंने भारत के प्रतिनिधि के तौर पर रूस, बांग्लादेश, काहिरा, टोरंटो और वियतनाम में काम किया है। प्रीति सरन टोरंटो में भारत की तरफ से महावाणिज्यदूत रह चुकी हैं, जबकि वियतनाम में वो भारत की राजदूत थीं।

77 साल पहले हुई थी स्थापना

77 साल पहले हुई थी स्थापना

आपको बता दें कि, यूनाइटेड नेशंस की आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की स्थापना आज से 77 साल पहले की गई थी और ये निकाय 14 विशेष एजेंसियों और 10 कार्यात्मक आयोगों के साथ साथ पांच क्षेत्रीय आयोगों के साम का समन्वय करती है। इसके साथ ही इसका काम संयुक्त राष्ट्र के अलग अगल कार्यक्रमों से रिपोर्ट हासिल कर यूएन के सदस्य देशों को नीतिगत सिफारिशें जारी करना है। ECOSOC की स्थापना 26 जून 1945 को की गई थी और शुरूआत में इस परिषद के सिर्फ 18 सदस्य ही होते थे। लेकिन, साल 1965 में इसके सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 27 कर दी गई थी और साल 1971 में इसकी जरूरतों को देखते हुए सदस्य देशों की संख्या बढ़ाकर 54 कर दी गई, जिसमें कई अफ्रीकी देश भी शामिल किए गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+