पाकिस्तान की कनपटी पर सबसे बड़ा 'ऑपरेशन'! राफेल-सुखोई की गरज से कराची में खलबली

India France UAE Air Exercise: पाकिस्तान की लगातार दगाबाजी और हालिया हार के बाद भारत पूरी तरह सतर्क है और अपनी सैन्य तैयारियों को पुख्ता कर रहा है। इसी कड़ी में, आज बुधवार को भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ मिलकर अरब सागर के ऊपर एक बड़े पैमाने पर त्रिपक्षीय वायु युद्धाभ्यास शुरू कर रहा है।

इस अभ्यास में भारत के सबसे आधुनिक फाइटर जेट्स सुखोई-30 एमकेआई और जगुआर हिस्सा लेंगे। यह युद्धाभ्यास कराची बंदरगाह(Karachi Coast Exercise) से लगभग 200 नॉटिकल मील दूर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य तीनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

India France UAE Air Exercise

India, France, and UAE Air exercise: जामनगर और नलिया एयरबेस से उड़ान भरेंगे

भारतीय वायुसेना इस त्रिपक्षीय अभ्यास में अपने सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों, सुखोई-30 एमकेआई और जगुआर, को तैनात कर रही है। इन लड़ाकू विमानों के साथ आईएल-78 मिड-एयर रिफ्यूलर और एईडब्ल्यूएंडसी विमान भी शामिल होंगे, जो गुजरात के जामनगर और नलिया एयरबेस से उड़ान भरेंगे। अभ्यास का क्षेत्र रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पाकिस्तान के कराची तट से लगभग 200 नॉटिकल मील की दूरी पर स्थित है। यह अभ्यास 10-11 दिसंबर तक चलेगा।

ये भी पढे़ं: सस्ते टिकट से जीरो कैंसिलेशन तक, IndiGo संकट के बीच Air India के 5 बड़े फैसले, जिससे यात्रियों को मिली राहत

Sukhoi 30 MKI Rafale Fighter Jets: यूएई और फ्रांस के राफेल-मिराज भी शामिल

इस महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय अभ्यास में भारतीय विमानों के अलावा, फ्रांस और यूएई की वायुसेनाएँ भी अपने अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ हिस्सा ले रही हैं। फ्रांस और यूएई की ओर से राफेल और मिराज लड़ाकू विमानों को तैनात किया जाएगा। ये सभी विमान यूएई के अल धाफरा एयरबेस से उड़ान भरेंगे। अभ्यास के दौरान तीनों देशों की वायुसेनाएं गहन युद्ध कुशलता और जटिल कॉम्बैट मैन्यूवर्स का प्रदर्शन करेंगी, जिससे तीनों देशों के बीच सैन्य अंतर-संचालन क्षमता में वृद्धि होगी।

ये भी पढे़ं: Pakistan: कराची में हिंदू महिलाओं पर खतरा! जबरन धर्मांतरण कराकर अधेड़ मुस्लिमों से करा रहे निकाह?

Tri-nation Military Drill: रक्षा सहयोग और इंडो-पैसिफिक में मजबूती

इस त्रिपक्षीय अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य भारत, फ्रांस और यूएई के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यास रीयल परिचालन वातावरण में लड़ाकू कौशल, रणनीति और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करने में मदद करते हैं। यह सहयोग विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र और व्यापक इंडो-पैसिफिक में सैन्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाने पर केंद्रित है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा मजबूत हो सके।

ये भी पढ़ें: Pakistan के पहले CDF बनते ही Asim Munir ने उगला जहर! भारत को दी खुली चेतावनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+