Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सस्ते टिकट से जीरो कैंसिलेशन तक, IndiGo संकट के बीच Air India के 5 बड़े फैसले, जिससे यात्रियों को मिली राहत

IndiGo Flight Crisis Air India:देशभर में बीते कई दिनों से IndiGo फ्लाइट्स की व्यापक अव्यवस्था ने लाखों हवाई यात्रियों को मुश्किल में डाल दिया है। हजारों लोग घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे, कई की फ्लाइट्स रद्द हुईं, तो कई यात्राओं में भारी देरी देखने को मिली।

ऐसे हालात में टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को राहत देने के लिए एक के बाद एक बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों का सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो इस संकट के चलते परेशान हो रहे थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि एयर इंडिया के 5 बड़े फैसलों के बारे में।

IndiGo Flight Crisis Air India

1. किराया भी कंट्रोल, मनमानी बढ़ोतरी पर लगी रोक

एयर इंडिया ने साफ किया है कि 4 दिसंबर 2025 से घरेलू उड़ानों के इकोनॉमी क्लास टिकट के किराए को कैप कर दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब मांग बढ़ने के बावजूद टिकटों के दाम अचानक आसमान नहीं छुएंगे। आमतौर पर डिमांड और सप्लाई के आधार पर ऑटोमेटेड सिस्टम किराया बढ़ा देता है, लेकिन मौजूदा संकट को देखते हुए इस सिस्टम को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के तहत यह फैसला लागू किया गया है।

2. नो कैंसिलेशन फीस और फ्री टिकट चेंज की सुविधा

यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत टिकट बदलने और कैंसिल करने को लेकर घोषित की गई है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ऐलान किया है कि जिन यात्रियों ने 4 दिसंबर 2025 तक टिकट बुक किया है और जिनकी यात्रा 15 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है, वे अपनी फ्लाइट को एक बार बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदल सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर कोई यात्री अपना टिकट कैंसिल करता है तो उससे कोई कैंसिलेशन फीस नहीं ली जाएगी और पूरा रिफंड दिया जाएगा।

हालांकि, यदि नया टिकट पुराने टिकट से महंगा है, तो यात्री को सिर्फ दोनों किरायों के बीच का अंतर ही चुकाना होगा। यह विशेष छूट 8 दिसंबर 2025 तक एक बार के लिए मान्य रहेगी।

3. सभी सीटों का इस्तेमाल, जरूरत पड़ी तो फ्री अपग्रेड

एयर इंडिया ने यह भी साफ किया है कि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। अगर किसी फ्लाइट में प्रीमियम या बिजनेस क्लास की सीटें खाली रहती हैं, तो इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को बिना कोई अतिरिक्त पैसा लिए ऊपरी क्लास में बैठाया जा सकता है। इसके अलावा अधिक भीड़ वाले रूट्स पर अतिरिक्त उड़ानें भी चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों पर दबाव कम किया जा सके।

4. कस्टमर केयर में बढ़ाई गई ताकत

फ्लाइट में बदलाव और कैंसिलेशन के लिए यात्रियों को दोनों एयरलाइंस के 24x7 कॉन्टैक्ट सेंटरों और ट्रैवल एजेंट्स की मदद लेने को कहा गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने व्हाट्सऐप चैटबॉट "TIA" के जरिए भी सहायता की सुविधा दी है। इसके अलावा वेबसाइट, मोबाइल ऐप और फेसबुक मेसेंजर के जरिए भी यात्री अपनी बुकिंग में बदलाव कर सकते हैं। बढ़ती कॉल्स और लंबे वेटिंग टाइम को देखते हुए दोनों एयरलाइंस ने कस्टमर केयर में अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया है। एयर इंडिया का हेल्पलाइन नंबर +91 11 6932 9333 है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस के नंबर +91 124 443 5600 और +91 124 693 5600 हैं।

5. छात्रों, बुजुर्गों और सैनिकों को मिलती रहेगी रियायत

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस पहले से ही छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और सेना से जुड़े लोगों को विशेष रियायतें देती आ रही हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह लाभ पहले की तरह जारी रहेंगे। इन वर्गों के यात्री कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए स्पेशल फेयर पर टिकट बुक कर सकते हैं। कई मामलों में ये रियायती टिकट वर्तमान कैप्ड फेयर से भी सस्ते हो सकते हैं।

पांच दिन बाद आया बड़ा फैसला

इंडिगो की व्यापक फ्लाइट कैंसिलेशन के पांच दिन बाद एयर इंडिया की ओर से यह बड़ा राहत पैकेज सामने आया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू यात्रियों को राहत देने के मकसद से यह विशेष छूट लागू की है। एयरलाइन का कहना है कि उनका उद्देश्य यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम करना, यात्रा को ज्यादा लचीला बनाना और अधिक से अधिक लोगों को जल्दी उनके गंतव्य तक पहुंचाना है।

यात्रियों की मदद प्राथमिकता

एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हालात अस्थायी जरूर हैं, लेकिन यात्रियों की परेशानी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। कंपनी ने साफ कहा है कि यह सिर्फ राहत का कदम नहीं, बल्कि यात्रियों के प्रति उनकी जिम्मेदारी और भरोसे को बनाए रखने की कोशिश है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो जब देशभर में फ्लाइट संकट के चलते यात्रियों में हाहाकार मचा हुआ है, ऐसे समय में एयर इंडिया का यह फैसला लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। सस्ता किराया, जीरो कैंसिलेशन फीस और फ्री सीट अपग्रेड जैसे फैसले निश्चित रूप से एयर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+