Pakistan के पहले CDF बनते ही Asim Munir ने उगला जहर! भारत को दी खुली चेतावनी
पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनने के बाद फील्ड मार्शल असीम मुनीर (Asim Munir) ने भारत को चेतावनी दी है। दावा किया गया कि भविष्य में किसी भी हमले की हालत में इस्लामाबाद का जवाब और भी 'तेज, गंभीर और इंटेंस' होगा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद ऑफिसर्स को दी अपनी स्पीच में मुनीर ने ये बात कही।
मुनीर ने कहा कि, 'भारत को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान का जवाब किसी भी हमले की हालत में और भी तेज और इंटेंस होगा।'

PAK के डिफेंस फोर्सेज हेडक्वार्ट का बताया उद्देश्य
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर ने नए बने डिफेंस फोर्सेज हेडक्वार्टर को 'ऐतिहासिक' बताया, और कहा कि इसका मकसद आर्मी, एयर फोर्स और नेवी के यूनिफाइड सिस्टम के ज़रिए मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स को बढ़ाना है।
मुनीर ने कहा कि नए बने डिफेंस फोर्सेज हेडक्वार्टर के तहत तीनों सेनाओं को एक करना समय की जरूरत है।उन्होंने आगे कहा कि, 'डिफेंस फोर्सेज़ का हेडक्वार्टर तीनों सर्विसेज के ऑपरेशन्स को इंटीग्रेट करेगा और उन्हें कम्पैटिबल बनाएगा। हाई कमांड के सिनर्जी से, तीनों सर्विसेज़ अपनी ऑटोनॉमी और ऑर्गेनाइज़ेशनल स्ट्रक्चर बनाए रखेंगी।'
ऑपरेशन सिंदूर भविष्य की लड़ाइयों के लिए केस स्टडी
मॉडर्न वॉरफेयर के डेवलपमेंट पर रोशनी डालते हुए, मुनीर ने पाकिस्तानी लोगों की रेजिलिएंस और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिलिट्री के परफॉर्मेंस की तारीफ़ की, और इसे भविष्य की लड़ाइयों के लिए एक 'केस स्टडी' बताया।
वॉर की नई जरूरतों का जिक्र
उन्होंने कहा कि, 'वॉर अब साइबरस्पेस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम, स्पेस, इन्फॉर्मेशन ऑपरेशन्स, AI, क्वांटम कंप्यूटिंग तक फैल गए हैं। इसलिए आर्म्ड फोर्सेज़ को वॉर की नई ज़रूरतों के हिसाब से खुद को ढालना होगा।'
इस सेरेमनी में तीनों सर्विसेज़ के सीनियर ऑफिसर्स शामिल हुए, जिनमें एयर चीफ मार्शल ज़हीर अहमद बाबर सिद्धू और चीफ ऑफ़ द नेवल स्टाफ, एडमिरल नवीद अशरफ शामिल थे। मुनीर अब चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ के तौर पर अपने पांच साल के टर्म के साथ-साथ CDF पोस्ट भी संभालेंगे। CDF पद का निर्माण राष्ट्रपति जरदारी द्वारा पाकिस्तान आर्मी, एयर फोर्स और नेवी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को मंज़ूरी देने के बाद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications