Pakistan: कराची में हिंदू महिलाओं पर खतरा! जबरन धर्मांतरण कराकर अधेड़ मुस्लिमों से करा रहे निकाह?
Pakistan: सिंध प्रांत में हिंदू महिलाओं के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और उम्रदराज मुस्लिम पुरुषों से शादी की घटनाओं के बीच एक और मामला सामने आया है। अज्ञात बंदूकधारियों ने एक हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और डर बढ़ गया है।
घर के बाहर से मां-बेटी का अपहरण
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कराची के शेर शाह स्थित सिंधी मोहल्ला में हुई। महिला जैसे ही घर से बाहर निकली, तीन हथियारबंद लोग उसे एक सफेद-सिल्वर ऑल्टो कार में जबरन उठा ले गए।

सिंध में हिंदू महिलाओं पर भीषण अत्याचार
इस अपहरण ने स्थानीय हिंदू समुदाय में डर और गुस्सा दोनों बढ़ा दिए हैं। सिंध में अब यह आम शिकायत है कि हिंदू लड़कियों का अपहरण कर उनका जबरन इस्लाम में धर्म परिवरतन कराया जाता है, फिर उन्हें काफी उम्रदराज मुस्लिम पुरुषों से शादी के लिए मजबूर किया जाता है।
'रानी और उसकी बेटी अभी भी लापता'
हिंदू अधिकार कार्यकर्ता शिव काछी ने बताया कि अपहृत महिला रानी और उसकी नाबालिग बेटी का अभी तक कोई पता नहीं चला है। रानी के परिवार को चिंता है कि उन्हें जबरन धर्मांतरण कर शादी के लिए मजबूर किया जा सकता है।
FIR दर्ज, लेकिन नतीजा सिफर
FIR दर्ज होने के बावजूद, शिव काछी ने कहा, "हथियारबंद तीन लोग एक हिंदू मां और उसकी बेटी को उठा ले जाएं-यह बेहद खतरनाक स्थिति है।" उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेने की अपील की।
अपहरण और धर्मांतरण का पैटर्न
काछी ने बताया कि जिन मुस्लिम पुरुषों से इन लड़कियों की जबरन शादी कराई जाती है, वे अक्सर उनसे काफी बड़े उम्र के होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपहरण और जबरन धर्मांतरण गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
शिव काछी ने बताया- "मुझे फोन पर मर्डर थ्रेट्स मिली हैं। मैं डरा हुआ हूं लेकिन मैंने पुलिस को इसकी जानकारी दी है और सुरक्षा मांगी है।"
उमरकोट में भीड़ ने बचाई नवविवाहित लड़की
सिंध के उमरकोट शहर में भी ऐसा ही एक मामला हुआ। यहां हथियारबंद बदमाशों एक नवविवाहित हिंदू लड़की 'भगवी' को उठाने आए थे। वह अपने पति के साथ माता-पिता से मिलने जा रही थी। लोगों ने साहस दिखाते हुए हमलावरों पर हमला किया, जिसके बाद अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई और हमलावर भाग निकले।
हिन्दुओं के साथ बर्बरता आम बात
पाकिस्तान में हिन्दुओं के साथ इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी हैं। सरकार और स्थानीय प्रशासन की चुप्पी इस पर मौन सहमति के जैसी है। संसद में कभी इन बातों पर चर्चा नहीं होती और स्थानीय प्रशासन इन्हें रिपोर्ट नहीं करता। लिहाजा लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका किसी बुजुर्ग के साथ निकाह कर दिया जाता है। लड़की का बाकी जीवन उसी उम्रदराज के साथ निकलता है या फिर उसके मरने के बाद उसे किसी और के हवाले कर दिया जाता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications