Citizenship Act: जेनेवा में पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान को भारत ने दिया जवाब, कहा आपको चिंता करने की जरूरत नहीं

जेनेवा। भारत ने स्विट्जरलैंड के जेनेवा में जारी ग्‍लोबल रिफ्यूजी फोरम में पाकिस्‍तान को फटकारा है। साथ ही इस मंच से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर बड़ा संदेश पाक और दुनिया को दिया है। पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा था कि भारत के रवैये की वजह से लाखों मुसलमान भारत को छोड़ सकते हैं और इसकी वजह से एक बड़ा संकट दुनिया में पैदा हो सकता है। भारत की तरफ से यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में स्‍थायी प्रतिनिधि राजीव के चंदर ने पाक को जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत ने दुनिया भर के शरणार्थियों को जगह दी है। इसके साथ ही उन्‍होंने साफ कर दिया कि सीएए शरणार्थी समस्‍या को एक लोकतांत्रिक और सही प्रक्रिया से सुलझाएगा।

imran-khan.jpg

मानवाधिकार का उल्‍लंघन करने वाले सीख न दें'

राजीव चंदर ने कहा पाकिस्‍तान खुद मानवाधिकारों का उल्‍लंघन करता है और इसकी वजह से यहां पर अल्‍पसंख्‍यकों की संख्‍या दिन पर दिन कम होती जा रही है। साल 1947 में यहां अल्‍पसंख्यक 23 प्रतिशत थे तो अब यह आंकड़ा बस तीन प्रतिशत रह गया है। ईशनिंदा और लगातार हो रहे अत्‍याचारों की वजह से यहां पर अल्‍पसंख्‍यक डर के साए में जीने को मजबूर हैं। उन्‍होंने कहा, 'भारत की संपन्‍न संस्‍कृति ने हमेशा से ही उन लोगों का स्‍वागत किया है जिन्‍हें धर्म की वजह से उत्‍पीड़न झेलना पड़ा है और हमेशा उन्‍हें एक सुरक्षित शरण दी है।' उन्‍होंने आगे कहा, 'मेरी सरकार बस समस्या का समाधान लोकतांत्रित तरीके से निकालने की कोशिश कर रही है और इस तरह की चीजें पाकिस्‍तान के लिए नई हैं। भारत के नागरिकों को अपने लिए आवाज उठाने के लिए किसी की भी जरूरत नहीं है। कम से कम उन लोगों की तो बिल्‍कुल नहीं है जो अपनी नफरत की भावना से आतंकवाद की इंडस्‍ट्री तैयार कर चुके हैं।'

Recommended Video

    CAA: India की Pak PM Imran Khan को नसीहत, कहा- पहले अपना देश देखो | वनइंडिया हिंदी

    क्‍या कहा था इमरान खान ने

    पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान ने मंगलवार को कहा था भारत के नए नागरिकता कानून के बाद कई मुसलमान भारत को छोड़ सकते हैं। इसकी वजह से दुनिया में एक बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। इमरान ने यह बात जेनेवा में शरणार्थियों पर जारी एक अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में यह बात कही है। इमरान के शब्‍दों में, 'हमें इस बात की चिंता है कि इससे न सिर्फ दुनिया में एक नया शरणार्थी संकट पैदा होगा बल्कि इस कानून की वजह से परमाणु शक्ति से लैस दोनों देशों के बीच टकराव और बढ़ेगा।' इमरान ने दुनिया से इस मामले में हस्‍तक्षेप करने को कहा। इसके साथ ही उन्‍होंने यहां पर साफ कर दिया कि पाकिस्‍तान, कश्‍मीर में लगाए गए कर्फ्यू की वजह से भारत की तरफ से आने वाले मुसलमान शरणार्थियों को अपने यहां जगह नहीं देगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+