मालदीव में इंडियन कोस्ट गार्ड के पायलट्स ने बचाई एक नवजात शिशु की जान
माले। इंडियन कोस्ट गार्ड ने मालदीव के गैन आईलैंड पर सफलतापूर्वक एक राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया है। कोस्ट गार्ड के पायलट्स ने यहां पर उस नवजात शिशु की जान बचाई है जो बहुत बीमार था और जिसकी हालत काफी नाजुक थी। पायलट्स ने इंडियन आर्मी के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव की मदद से इस इवैक्युएशन को अंजाम दिया गया है।

इस बच्चे को निकालकर कोस्ट गार्ड के पायलट्स इलाज के लिए माले लाए और यहां पर इसे इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। ये हेलीकॉप्टर्स स्थानीय लोगों की मदद के लिए मालदीव में ही हैं। पिछले माह मालदीव की रक्षा मंत्री मरियम अहमद दीदी तीन दिनों के दौरे पर भारत आई थीं। यहां पर उन्होनें दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा संबंधों की वकालत की थी। दीदी ने कहा था कि भारत सरकार को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दोनों देशों की सरकारें एक समान मूल्यों को साझा करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications